विज्ञापन
This Article is From Sep 24, 2012

देवघर : आश्रम में भक्तों की भगदड़, आठ महिलाओं समेत 12 की मौत

झारखंड के देवघर स्थित अनुकूल चंद्र आश्रम में तड़के पांच बजे भक्तों की भारी भीड़ में आश्रम के द्वार में प्रवेश को लेकर मची भगदड़ में आठ महिलाओं समेत 12 लोगों की कुचलने और दम घुटने से मौत हो गई जबकि 49 अन्य लोग घायल हो गए जिनमें से अनेक की हालत गंभीर बनी हु
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
देवगढ़: झारखंड के देवघर स्थित अनुकूल चंद्र आश्रम में तड़के पांच बजे भक्तों की भारी भीड़ में आश्रम के द्वार में प्रवेश को लेकर मची भगदड़ में आठ महिलाओं समेत 12 लोगों की कुचलने और दम घुटने से मौत हो गई जबकि 49 अन्य लोग घायल हो गए जिनमें से अनेक की हालत गंभीर बनी हुई है।

झारखंड पुलिस के प्रवक्ता महानिरीक्षक एसएन प्रधान ने बताया कि तड़के लगभग पांच बजे देवघर स्थित अनुकूल चंद्र आश्रम के द्वार पर बाबा की 125वीं जयंती पर आश्रम संचालकों की अपेक्षा से कहीं अधिक भक्तों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई और उन्हें नियंत्रित करने के दौरान आश्रम का द्वार खोलने में विलम्ब करने पर भक्तों की भीड़ में भगदड़ मच गई।

भगदड़ में आठ महिलाओं समेत कुल 12 लोगों की मौत हो गई जबकि 49 अन्य भक्त घायल हो गए। उन्होंने बताया कि भक्त आश्रम के भीतर पहुंचने को आतुर थे और संभवत: उन्हें ठीक से नियंत्रित न कर सकने के कारण ही यह दुर्घटना हुई।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deoghar, Religious Ceremony, Stampede, Thakur Anukul Chandra, देवघर, धार्मिक कार्यक्रम, भगदड़, ठाकुर अनुकूल चंद्र जयंती
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com