विज्ञापन
This Article is From Jun 16, 2011

जेडे हत्याकांड : हिरासत में लिए गए लोग रिहा

पत्रकार जेडे हत्याकांड की गुत्थी उलझती ही जा रही है। पांचवें दिन देर रात को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिए लोगों को रिहा कर दिया है।
मुंबई: पत्रकार जेडे हत्याकांड की गुत्थी उलझती ही जा रही है। पांचवें दिन देर रात को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिए लोगों को रिहा कर दिया है। पुलिस का तर्क था कि जब भी जरूरत पड़ेगी उन्हें फिर से पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। इससे पहले मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया था। तीन लोगों के नाम इकबाल हटेला, मतीन और अनवर के नाम सामने आए। एक जेन कार और बाइक को जब्त भी किया गया सूत्रों से मिली ख़बर के मुताबिक कत्ल की सुपारी लेने वाला शख्स छोटा शकील था। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने जल्द ही खुलासे का दावा किया था लेकिन हिरासत में लिए लोगों की रिहाई के बाद से गुत्थी और उलझ गई है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
जे डे हत्याकांड, मुंबई पुलिस, हिरासत
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com