आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी (Jayant chaudhary) ने कहा है कि यूपी विधानसभा चुनाव (UP election 2022) में गठबंधन को लेकर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है. NDTV से एक्सक्लूसिव बातचीत में जयंत चौधरी ने यूपी चुनाव में गठबंधन पर रुख साफ करते हुए कहा, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से दोस्ती पक्की है. मेरी गाड़ी में सारे गियर हैं, लेकिन वो यूटर्न नहीं लेने वाले हैं. जयंत चौधरी ने कहा कि बीजेपी (BJP) के साथ जाने का सवाल ही नहीं है. अखिलेश यादव के साथ दोस्ती पक्की है. प्रियंका गांधी से उनके व्यक्तिगत संबंध हैं. मथुरा में हमारे कार्यकर्ता बीजेपी को मंदिर मस्जिद नहीं करने देंगे. मायावती इस चुनाव में कोई फ़ैक्टर नहीं है.
किसान आंदोलन के चुनाव पर असर से जुड़े सवाल पर जयंत चौधरी ने कहा कितीनों क़ानून रद्द करने के बाद बीजेपी कोई फ़ायदा नहीं होगा. क्या आपकी और अखिलेश यादव के बीच दोस्ती अच्छे से हो गई है ? इस पर हम लोगों की दोस्ती अच्छी है. हम 7 तारीख़ को मेरठ मे साथ में रैली कर रहे हैं. जयंत चौधरी ने कहा कि हम अपनी जनता के बीच मेरठ में बताएंगे कि क्या है हमारा और अखिलेश का यूपी को लेकर रोडमैप.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
जयंत चौधरी ने कहा कि हमारे यहां लोग बंद कमरे में हुई बात नहीं मानते. हम जो बताएंगे अखिलेश जी के साथ मेरठ में सबके बीच बताएंगे. सीटों पर हमारी बात हो गई है और अभी कुछ छोटी चीजें रह गई हैं. लोग कह रहे हैं कि चुनाव में आप बीजेपी के साथ भी जा सकते हैं तीनों कृषि क़ानून रद्द होने के बाद ? मेरी गाड़ी में सारे गियर हैं, पर यूटर्न नहीं है.
जयंत चौधरी ने कहा कि अब चुनाव के वक्त बीजेपी के साथ जाने का सवाल ही नहीं है. हम 7 साल से विपक्ष में बैठ कर लड़ रहे हैं. जो किसानों के साथ बीजेपी ने किया उसे जनता माफ़ नहीं करेगी. तीनों कृषि क़ानून रद्द होने के बाद बीजेपी को पश्चिमी यूपी (Western UP) में फ़ायदा होने के सवाल पर चौधरी ने कहा, जनता सब जानती है. कितने किसानों की मौत हो गई है. अब भी किसानों के मुद्दे हैं जिस पर केंद्र सरकार ने फ़ैसले नहीं लिए हैं. बीजेपी को तीनों कृषि क़ानून रद्द करने का कोई फ़ायदा नहीं होगा.
बीजेपी ने मथुरा में कृष्ण जी के मंदिर बनाने को लेकर बयान देने शुरू कर दिए हैं , केशव मौर्य कह रहे हैं कि अब मथुरा की बारी है? इस सवाल पर जयंत चौधरी ने कहा कि बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं है. कृष्ण जी मथुरा में कण कण में बसते हैं. हमारे कार्यकर्ता अगर बीजेपी कोई आंदोलन करेगी मथुरा में उसका विरोध करेंगे. बीजेपी के लोग फिर पश्चिमी यूपी में दंगा , पलायन की बातें कर रहे हैं. इस बार पश्चिमी यूपी में ध्रुवीकरण (Polarisation) नहीं होगा.
उनसे जब पूछा गया कि आपकी एक तस्वीर प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के साथ आई थी. हेलीकाप्टर में आप लखनऊ से प्रियंका गांधी के साथ आए , क्या बात हुई ? इस पर आरएलडी प्रमुख ने कहा कि हमारे प्रियंका जी से व्यक्तिगत संबंध हैं. हमारी मुलाक़ात हुई और राजनीतिक बात भी हुई. लेकिन कांग्रेस से कोई गठबंधन नहीं होने जा रहा है. कांग्रेस के साथ राजस्थान में हम सरकार में भागीदार हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं