विज्ञापन
This Article is From Apr 08, 2011

हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार जानकी वल्लभ शास्त्री का निधन

हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार और वयोवृद्ध कवि आचार्य जानकी वल्लभ शास्त्री का हृदयगति रुक जाने से गुरुवार रात मुजफ्फरपुर में निधन हो गया।
Muzaffarpur: हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार और वयोवृद्ध कवि आचार्य जानकी वल्लभ शास्त्री का हृदयगति रुक जाने से गुरुवार रात बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में निधन हो गया। वह 96 वर्ष के थे। वयोवृद्ध कवि के करीबी लोगों ने बताया कि शास्त्री जी लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। उनके परिवार में पत्नी छाया देवी और एक पुत्री है। उन्होंने बताया कि आचार्य शास्त्री ने मुजफ्फरपुर स्थित अपने आवास 'निराला निकेतन' में अंतिम सांस ली। बिहार सरकार ने आचार्य शास्त्री को राजेन्द्र शिखर सम्मान और उत्तर प्रदेश सरकार ने भारत-भारती सम्मान प्रदान किया था। भारत सरकार की ओर से उन्हें पद्मश्री देने की घोषणा की गई थी, जिसे किसी विवाद के कारण उन्होंने लौटा दिया था।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
जानकी वल्लभ शास्त्री, साहित्यकार, निधन
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com