विज्ञापन
This Article is From Jul 03, 2017

कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़ में अज्ञात आतंकवादी ढेर

प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों ने यहां आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद आज सुबह पुलवामा के बहमनू इलाके में तलाश अभियान चलाया.

कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़ में अज्ञात आतंकवादी ढेर
कश्मीर में तैनात सुरक्षाकर्मी. (फाइल फोटो)
  • पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़
  • एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया.
  • सुबह पुलवामा के बहमनू इलाके में तलाश अभियान चलाया.
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में सोमवार को एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया. एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों ने यहां आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद आज सुबह पुलवामा के बहमनू इलाके में तलाश अभियान चलाया.

उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान एक आतंकवादी मारा गया. मुठभेड़ अब भी जारी है.

प्रवक्ता ने बताया कि मृत आतंकवादी की तत्काल पहचान नहीं हो पाई है.
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Kashmir, Pulwama, Terrorist Encounter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com