विज्ञापन
This Article is From Jan 14, 2021

'जम गई डल झील', श्रीनगर में टूटा 30 साल का रिकॉर्ड, 1991 के बाद पहली बार माइनस 8.4 डिग्री तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक श्रीनगर में सबसे कम न्यूनतम तापमान वर्ष 1893 में माइनस 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था. घाटी के अन्य हिस्सों में भी शीतलहर और ठंड से बुरा हाल है.

'जम गई डल झील', श्रीनगर में टूटा 30 साल का रिकॉर्ड, 1991 के बाद पहली बार माइनस 8.4 डिग्री तापमान
श्रीगनर का मशहूर डल झील गुरुवार (14 जनवरी) को जमकर बर्फ बन गया. (फोटो-PTI)
  • श्रीनगर में टूटा 30 साल के ठंड का रिकॉर्ड, बीती रात माइनस 8.4 डिग्री पारा
  • 1991 के बाद श्रीनगर में इतनी ठंड, जम गई डल झील
  • पहलगाम, कुपवाड़ा, काजीगुंड में भी भारी बर्फबारी, रास्ते पर बिछी सफेद चादर
श्रीनगर:

भारी बर्फबारी, ठंड और शीतलहर की वजह से कश्मीर (Kashmir) में जनजीवन प्रभावित हुआ है. श्रीनगर (Srinagar) का मशहूर डल झील गुरुवार (14 जनवरी) को जमकर बर्फ बन गया. शहर में बीती रात न्यूनतम तापमान ने 30 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, बुधवार और गुरुवार के बीच की रात श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो 1991 के बाद सबसे कम है. 1991 में श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 11.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था.

कश्मीर घाटी का गेटवे टाउन कहलाने वाले काजीगुंड में भी माइनस 10 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है. वहीं उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में माइनस 6.3 और कोकेरान्ग में माइन, 10.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. तापमान में भारी गिरावट की वजह से सभी जगह पानी बर्फ बन चुका है. वाटर सप्लाय सिस्टम ध्वस्त हो चुका है. शहर की सड़कों पर बर्फ की मोटी-मोटी चादरें बिछ गई हैं.

दिल्ली-NCR में शीतलहर और कोहरे की मार, IMD ने 5 राज्यों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक श्रीनगर में सबसे कम न्यूनतम तापमान वर्ष 1893 में माइनस 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था. घाटी के अन्य हिस्सों में भी शीतलहर और ठंड से बुरा हाल है.

मौसम विभाग ने उत्‍तर भारत में अगले चार दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया, जानें क्‍या हैं इसके मायने...

पहलगाम, जो दक्षिण कश्मीर में है और जहां अमरनाथ यात्रा का बेस कैम्प है, वहां पिछली रात का न्यूनतम तापमान माइनस 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पिछली रात के न्यूनतम तापमान माइनस 11.7 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा है. पर्यटकों की पसंद गुलमर्ग में माइनस 7 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है. इससे पहले वहां माइनस 10 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था.

वीडियो- कश्मीर में रास्तों से बर्फ नहीं हटाने पर लोग प्रशासन से नाराज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Kashmir, Srinagar, Dal Lake Freezes, 30 Year Cold Record Breaks, Cold Wave Conditions, Cold Weather, Weather Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com