विज्ञापन
This Article is From Jul 02, 2021

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक जवान शहीद, 4 आतंकवादी घिरे

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच शुक्रवार को मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में तीन से चार आतंकियों के फंसे होने की आशंका है.

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक जवान शहीद, 4 आतंकवादी घिरे
आतंकियों के सुरक्षाबलों पर फायरिंग के बाद सर्च ऑपरेशन एनकाउंटर में तब्दील
श्रीनगर:

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के पुलवामा जिले में शुक्रवार (2 जुलाई) को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभंड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया, जबकि सुरक्षा बलों ने चार आतंकवादियों को घेर लिया है. फिलहाल एनकाउंटर जारी है.  एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलवामा जिले के राजपोरा इलाके के हंजिन गांव में सर्च ऑपरेशन चलाया गया था. यहां आतंकियों की मौजदूगी की सूचना के बाद इलाके की घेराबंदी की गई. उन्होंने कहा कि आतंकियों द्वारा सुरक्षाबलों के जवानों पर फायरिंग के बाद सर्च ऑपरेशन एनकाउंटर में तब्दील हो गया. सुरक्षाबलों द्वारा जवाबी कार्रवाई की जा रही है.

अधिकारी ने बताया कि शुरुआती गोलीबारी में एक जवान घायल हो गया था, जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. ऐसा माना जा रहा है कि घटनास्थाल पर तीन से चार आतंकवादी मौजूद हैं.

बता दें कि 27 जून को आतंकियों ने पुलवामा जिले में स्पेशल पुलिस अफसर (SPO) के घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की थी. एसपीओ को निशाना बनाकर किए गए इस हमले में एसपीओ, उनकी पत्नी और बेटी की मौत हो गई थी. आतंकियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया था. जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक दलों ने आतंकियों के हमले की पुरजोर निंदा की थी. 

वीडियो: लश्कर के टॉप कमांडर समेत तीन आतंकी ढेर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu And Kashmir, Pulwama Encounter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com