जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों ने स्पेशल पुलिस अधिकारी (SPO) और उनकी पत्नी की हत्या कर दी. रविवार रात को आतंकी एसपीओ के घर में घुसे और उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया. इस घटना में एसपीओ की बेटी भी घायल हुई है. पुलिस के मुताबिक, हमले में अवंतीपुरा के फैयाज अहमद और उनकी पत्नी की मौत हो गई है जबकि गंभीर रूप से घायल बेटी का इलाज चल रहा है.
अधिकारियों ने कहा कि रविवार रात 11 बजे आतंकी जबरन उनके घर में घुसे और परिवार पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चोटों के कारण एसपीओ और उनकी पत्नी राजा बेगम की मौत हो गई जबकि उनकी बेटी राफिया का इलाज चल रहा है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और आतंकियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है.
जम्मू में एयर फोर्स बेस पर हमले के 24 घंटे के भीतर ही आतंकियों ने कश्मीर में इस घटना को अंजाम दिया. जम्मू वायु सेना स्टेशन पर रविवार सुबह ड्रोन से किए गए दो धमाकों के मामले में शक की सुई पाकिस्तानी आतंकी संगठनों की ओर भी घूम गई है. इसे किसी भी भारतीय सैन्य ठिकाने पर पहला ड्रोन हमला माना जा रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं