विज्ञापन
This Article is From Mar 11, 2019

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा के त्राल में हुई मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर

सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है, आतंकियों के शव के पास से एके-47 राइफलें और पिस्टल बरामद की गई हैं. आतंकी किस संगठन हैं इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है. 

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा के त्राल में हुई मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर
फाइल फोटो
नई दिल्ली:

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ एक मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए. एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी.  रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके के पिंगलिश में घेरेबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया. उन्हें इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान उस वक्त मुठभेड़ हो गई जब आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोली चलाई, जिस पर जवाबी कार्रवाई की गई. जवानों की जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकी ढेर हो गए. 

सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है, आतंकियों के शव के पास से एके-47 राइफलें और पिस्टल बरामद की गई हैं. आतंकी किस संगठन हैं इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Encounter In Tral, Terrorist Activity In Jammu And Kashmir, Jammu And Kashmir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com