विज्ञापन
This Article is From Feb 03, 2020

जामिया फायरिंग में जख्मी हुए छात्र शादाब फारुक बोले- मुझ पर गोलियां चलाना अति राष्ट्रवाद का नतीजा

शादाब फारूक ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि बृहस्पतिवार को जो कुछ हुआ उसे ‘अतिराष्ट्रवाद का नतीजा’ कहा जा सकता है. उसने लिखा, ‘यदि आप इसे एक प्रदर्शन बनाना चाहते हैं तो आप बनाइए. काला झंडा उठाइए, लाल झंडा उठाइए.’

जामिया फायरिंग में जख्मी हुए छात्र शादाब फारुक बोले- मुझ पर गोलियां चलाना अति राष्ट्रवाद का नतीजा
30 जनवरी को यूनिवर्सिटी के बाहर हुई फायरिंग में घायल हो गया था शादाब
  • यूनिवर्सिटी के बाहर सीएए के खिलाफ हो रहे हैं प्रदर्शन
  • 30 जनवरी को राम भक्त गोपाल ने कर दी थी फायरिंग
  • फायरिंग में यूनिवर्सिटी का छात्रा शादाब हो गया था घायल
नई दिल्ली:

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के बाहर नागरिकता संशोधन कानून (CAA) विरोधी प्रदर्शन के दौरान गोलीबारी में घायल हुए यूनिवर्सिटी के छात्र ने इस घटना को ‘अतिराष्ट्रवाद का परिणाम' करार दिया है. शादाब फारूक ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि बृहस्पतिवार को जो कुछ हुआ उसे ‘अतिराष्ट्रवाद का नतीजा' कहा जा सकता है. उसने लिखा, ‘यदि आप इसे एक प्रदर्शन बनाना चाहते हैं तो आप बनाइए. काला झंडा उठाइए, लाल झंडा उठाइए.' उसने कहा कि इस घटना के लिए अकेले दिल्ली पुलिस को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता. जामिया प्रशासन और कुलपति को भी जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए.

जनसंचार पाठ्यक्रम के छात्र ने इस घटना का ब्योरा दिया और कहा कि जामिया समन्वय समिति ने 30 जनवरी को यूनिवर्सिटी से राजघाट तक गांधी मार्च का आह्वान किया था. उसने लिखा, ‘मैं उसमें शामिल होने वाला था और मार्च के आगे बढ़ने के लिए भीड़ का इंतजार कर रहा था, तभी मैंने देखा कि अचानक एक व्यक्ति हाथ में पिस्तौल लिए होली फैमिली (अस्पताल) की ओर बढ़ रहा है. मैंने देखा वहां मेरे कुछ दोस्त खड़े थे. मैं उसे शांत करने के लिए तत्काल उसकी ओर दौड़ा.'

CAA Protest: चार में दिन में तीसरी बार चली गोली, जामिया यूनिवर्सिटी के गेट नंबर 5 के पास हुई फायरिंग

उसने लिखा, ‘लोग पुलिस से उसे रोकने के लिए कह रहे थे. वे लगातार चिल्ला रहे थे कि उसके पास पिस्तौल है, लेकिन पुलिस ने नहीं सुनी. बजाय वह वीडियो बनाती रही. मैं कहता रहा कि बंदूक रख दो. मैंने दो बार कहा. जब मैंने तीसरी बार ऐसा कहा तो उसने मेरे बाए बांह पर गोली चला दी.' फारूक ने कहा कि उसने जो कुछ किया, वह कोई नायक का काम नहीं था बल्कि उसे जो सही लगा वह किया.

VIDEO: शाहीन बाग, जामिया नगर में गोलीबारी की घटना के बाद EC ने DCP चिन्मय बिस्वाल को हटाया

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jamia Firing, CAA Protest, Jamia Student
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com