यह ख़बर 14 दिसंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

इतालवी नौसैनिकों ने क्रिसमस के अवसर पर इटली जाने की अनुमति मांगी

खास बातें

  • केरल तट से दूर समुद्र में दो भारतीय मछुआरों की हत्या के मामले में फिलहाल जमानत पर चल रहे दो इतालवी मरीन ने जमानत की शर्तों में छूट देने की मांग करते हुए उच्च न्यायालय में याचिका दायर की ताकि वे क्रिसमस में अपने घर जा सकें।
कोच्चि:

केरल तट से दूर समुद्र में दो भारतीय मछुआरों की हत्या के मामले में फिलहाल जमानत पर चल रहे दो इतालवी मरीन ने जमानत की शर्तों में छूट देने की मांग करते हुए उच्च न्यायालय में याचिका दायर की ताकि वे क्रिसमस में अपने घर जा सकें।

उन्होंने कहा कि उनके परिवारों ने विशेष प्रार्थना का आयोजन कर रखा है और वे इस माह के आखिरी दो सप्ताह में क्रिसमस में शिरकत करना चाहते हैं।

याचिकाकर्ताओं-लातोर मैसिमिलियानो और सालवोतोर गिरोने ने कहा है कि वे दो सप्ताह के अंदर लौट आएंगे। दोनों ने इस आशय के अलग-अलग शपथनामे भी दायर किए हैं।

दो मछुआरों-जेलास्टिन (45) और अजेश बिंकी (25) की 19 फरवरी को हत्या करने के आरोप में ये दोनों व्यापारिक एनरिका लेक्सी जहाज से गिरफ्तार गिए थे। उन्होंने इन दोनों मछुआरों को भूलवश समुद्री लुटेरे समझकर उन पर गोलियां चलाई थीं। इस घटना के बाद भारत और इटली के बाद राजनयिक विवाद खड़ा हो गया था।

याचिकाकर्ताओं ने कहा कि इटली ने यह सुनिश्चित करने की पूरी जिम्मेदारी ली है कि वे उच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरश: पालन करेंगे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उच्च न्यायालय ने दोनों को 30 मई को कठोर शर्तों के साथ जमानत दी थी। उन्हें अपना पासपोर्ट जमा करना पड़ा था। अदालत ने सरकार को यह सुनिश्चित करने को कहा कि दोनों देश छोड़कर नहीं जा पाएं।