Chandrayaan 2: चंद्रयान के चांद तक पहुंचने के पहले ISRO ने किया मजेदार ट्वीट, रीट्वीट की लग गई झड़ी

ISRO ने ऑर्बिटर, लैंडर और रोवर प्रज्ञान को लेकर चंद्रयान-दो के संबंधों को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश करते हुए ट्विटर पर कुछ कार्टून साझा किए हैं.

Chandrayaan 2: चंद्रयान के चांद तक पहुंचने के पहले ISRO ने किया मजेदार ट्वीट, रीट्वीट की लग गई झड़ी

ISRO के ट्वीट पर लोगों ने जमकर प्रतिक्रियाएं दी

नई दिल्ली:

Chandrayaan 2: चंद्रमा की सतह पर शनिवार तड़के बेहद जटिल मानी जा रही माड्यूल 'विक्रम' की लैंडिंग से पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने ऑर्बिटर, लैंडर और रोवर प्रज्ञान को लेकर चंद्रयान-दो के संबंधों को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश करते हुए ट्विटर पर कुछ कार्टून साझा किए हैं. ISRO ने एक 'कॉमिक स्ट्रिप' के साथ ट्वीट किया. इसमें ऑर्बिटर ने लैंडर 'विक्रम' से कहा कि दो सितंबर को अलग होने के पहले उसके साथ रहने में मजा आया. ऑर्बिटर ने लैंडर से कहा, 'विक्रम, आपके साथ अब तक का सफर बहुत अच्छा रहा.' इस पर विक्रम ने भी उसी समान उत्साह से कहा, 'वास्तव में काफी अच्छी यात्रा रही. मैं तुमसे ऑर्बिट में मिलूंगा.' इसके बाद ऑर्बिटर ने 'विक्रम' को आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं दी. ISRO ने भी दोनों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह 'विक्रम' और 'प्रज्ञान' के संपर्क में रहेगा. 

चंद्रयान-2 के लिए आखिरी के 15 मिनट क्यों हैं सबसे मुश्किल? बता रहे हैं- ISRO के चेयरमैन

‘चंद्रयान-2' का लैंडर ‘विक्रम' शनिवार तड़के चांद की सतह पर ऐतिहासिक ‘सॉफ्ट लैंडिंग' के लिए तैयार है और यह क्षण इसरो के वैज्ञानिकों के लिए ‘दिल की धड़कनों को थमा देने वाला' होगा. भारत के लोग देश की इस ऐतिहासिक अंतरिक्ष छलांग की सफलता के लिए प्रार्थना करने के साथ ही शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात होने वाली ‘सॉफ्ट लैंडिंग' की घड़ी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के अन्य राष्ट्रों की निगाहें भी इस मिशन पर टिकी हैं. सफल ‘सॉफ्ट लैंडिंग' भारत को रूस, अमेरिका और चीन के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बना देगी.

मिशन चंद्रयान-2 पर पूरी दुनिया की नजर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किए ये 5 ट्वीट

इसरो ने कहा है कि भारत के इस मिशन पर देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर की नजरें टिकी हैं. पूरी दुनिया में लोगों को भारत के इस मिशन के पूर्ण होने का उत्सुकता से इंतजार है. वहीं, नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री जेरी लिनेंजर ने कहा है कि भारत का दूसरा चंद्र मिशन न सिर्फ देश की विज्ञान और प्रौद्योगिकी को आगे ले जाने में मदद करेगा, बल्कि अंतत: चांद पर मानव की स्थायी मौजूदगी स्थापित करने में उन सभी देशों की भी मदद करेगा जो अंतरिक्ष में जाने की क्षमता रखते हैं.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

Video: अंतरिक्ष में भारत रचेगा इतिहास, चांद पर उतरेगा चंद्रयान