विज्ञापन
This Article is From Oct 29, 2011

मुंबई हवाई अड्डे पर कारतूस के साथ इजरायली युवती गिरफ्तार

मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इस्राइल की एक युवती को जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
Mumbai: मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इस्राइल की एक युवती को जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक 23 साल की इस युवती की शिनाख्त नुरत के रूप में हुई हैं। जांच के दौरान सुरक्षा अधिकारियों ने उसके पास से जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस उपायुक्त सत्य नारायण चौधरी ने बताया कि इस युवती को हवाई अड्डे के सुरक्षाकर्मियों ने मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। कारतूस की संख्या के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मुंबई हवाई अड्डा, इजरायली युवती, गिरफ्तार
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com