विज्ञापन
This Article is From Mar 31, 2012

दिल्ली में वारदातों को अंजाम दे रहे थे ईरानी लुटेरे

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने चार लुटेरों को धर दबोचा है जो हैं ईरान के नागरिक हैं। वे रहते हैं मुंबई में और लूटपाट के लिए दिल्ली आते थे।

दिल्ली में उनके निशाने पर बुज़ुर्ग और गहनों से लदी महिलाएं होती थीं। इनके पास से 40 तोला सोना बरामद हुआ है।

दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आए इन चार लुटेरों के नाम हैं सरताज, गुलाम, युनूस और शेरू।

ईरानी मूल के इन लुटेरों ने मुंबई को अपना अड्डा बना रखा था जबकि लूट की वारदातों को दिल्ली में अंजाम दिया करते थे।

ये लोग पहले पुलिस बनकर उन्हें गहने उतारने की नसीहत देते फिर उन्हें लूटकर हवा हो जाते थे। अगर बातों से काम न बने तो चाकू की नोंक पर लूटपाट को अंजाम दिया जाता था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दिल्ली, Delhi, वारदात, ईरानी लुटेरे