विज्ञापन
This Article is From Jan 31, 2011

कार्गो से टकराने के बाद विंध्यागिरी डूबा

नौसेना का जहाज INS विंध्यागिरी डूब गया है। विदेशी कार्गो जहाज़ MV Nordlake ने रविवार को INS विंध्यागिरी को टक्कर मार दी थी।
Mumbai: नौसेना का जहाज INS विंध्यागिरी डूब गया है। विदेशी कार्गो जहाज़ MV Nordlake ने रविवार को INS विंध्यागिरी को टक्कर मार दी थी। इसके बाद जहाज़ में आग लग गई। सोमवार को युद्धपोत INS विंध्यागिरी में दोबारा आग भड़क गई। आग बुझाने के लिए इस्तेमाल हो रहा पानी जहाज़ में भर गया जिससे जहाज़ डूब गया। नौसेना ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। विदेशी कार्गो जहाज़ MV Nordlake के ख़िलाफ़ लापरवाही से जहाज़ चलाने और नौसेना के जहाज़ को क्षति पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है।
लेखक के बारे में
img
From NDTV India
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
विंध्यागिरी, जहाज, आग
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com