विज्ञापन
This Article is From Feb 22, 2015

'INS सिंधुघोष' मुंबई तट पर नौका से टकराई

'INS सिंधुघोष' मुंबई तट पर नौका से टकराई
फाइल फोटो
नई दिल्ली:

भारतीय नौसेना की पनडु्ब्बी INS सिंधुघोष बृहस्पतिवार देर रात मुंबई के दक्षिणी तट पर हादसे का शिकार हो गई। यह पनडुब्बी मछली पकड़ने वाली नाव से उस दौरान टकरा गई, जब यह पानी के अंदर से ऊपर की ओर आ रही थी। इस हादसे के दौरान पनडुब्बी का पेरीस्कोप क्षतिग्रस्त हो गया।

फिलहाल ये पनडु्ब्बी वापस मुबंई हार्बर पर वापस आ गई है और इसकी मरम्मत की जा रही है। नौसेना के मुताबिक इस हादसे में पनडुब्बी को कोई बहुत ज्यादा नुकसान नही हुआ है।

नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन डीके शर्मा के मुताबिक ये हादसा ट्रोपेक्स अभ्यास के दौरान हुआ। ये युद्ध अभ्यास घुप्प अंधेरी रात में हो रहा था और ऐसी घटनाओं की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इस बारे में नौसेना हेडक्वार्टर ने संबधित अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी पिछले साल सिंधुघोष हादसे का शिकार होते-होते बची थी। नौसेना के दूसरे पनडुब्बी INS सिंधुरत्न में पिछले साल हुए हादसे में जहरीली गैस फैलने की वजह से दो नौसैनिकों की मौत हो गई थी। वहीं 2013 में हुए एक भयानक हादसे में INS सिंधुरक्षक में तीन अधिकारी सहित 15 नौसैनिकों की मौत हो गई थी।

वैसे भी नौसेना में अब गिनती के ही पनडु्ब्बी बचे हैं। हाल के सालों में नौसेना अपने हादसों को लेकर चर्चा में रही है और यहां तक की पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल डीके जोशी को इन हादसों की वजह से इस्तीफा देना पड़ा था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
जम्मू कश्मीर चुनाव को लेकर महिलाओं में कैसा उत्‍साह... जानें किस पार्टी के उम्‍मीदवार सबसे ज्‍यादा अमीर?
'INS सिंधुघोष' मुंबई तट पर नौका से टकराई
महाराष्ट्र : एमएसआरटीसी की हड़ताल से यात्री परेशान, 96 बस डिपो पूरी तरह से बंद
Next Article
महाराष्ट्र : एमएसआरटीसी की हड़ताल से यात्री परेशान, 96 बस डिपो पूरी तरह से बंद
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com