विज्ञापन
This Article is From Feb 22, 2018

एक बार फिर विवाद से जुड़ा इंडिगो का नाम, यात्री को विमान में चढ़ने से रोका

निजी विमानन कंपनी इंडिगो ने गुरुवार को एक यात्री को विमान में चढ़ने से रोक दिया जबकि उसे विमान तक ले जाने वाली बस में बैठा लिया गया था.

एक बार फिर विवाद से जुड़ा इंडिगो का नाम, यात्री को विमान में चढ़ने से रोका
इंडिगो विमान (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: एयरलाइन्स कंपनी इंडिगो समय-समय पर अक्सर समाचारों की सुर्खियों में होता है. अक्सर विवादों में रहने वाला इंडिगो एक बार फिर से विवाद में घिर गया है और उसके ऊपर एक यात्री को विमान में चढ़ने से रोकने का आरोप है. निजी विमानन कंपनी इंडिगो ने गुरुवार को एक यात्री को विमान में चढ़ने से रोक दिया जबकि उसे विमान तक ले जाने वाली बस में बैठा लिया गया था. यह विमान हैदराबाद से गोवा जाने वाला था.

यह भी पढ़ें - इंडिगो उड़ान में हुई सुरक्षा चूक, यात्री को जाना था इंदौर, पहुंच गया नागपुर

विमानन कंपनी का कहना है कि ऐसा उसके कर्मचारी द्वारा ‘अनजाने में गलती’ के चलते हुआ है. यात्री ने बताया कि उसे 6ई-743 विमान से यात्रा करनी थी लेकिन इंडिगो ने उसे विमान में चढ़ने से यह कह कर रोक दिया कि उन्हें बोर्डिंग गेट पर पहुंचने में देर हो गई है. जबकि कंपनी के कर्मचारियों ने उन्हें विमान तक ले जाने वाली बस में जाने की अनुमति दे दी थी.

यह भी पढ़ें - अब इंडिगो के कर्मचारियों पर लगा यात्रियों को धमकी देने का आरोप...

आमतौर पर विमान में चढ़ने से रोकने की स्थिति में यात्री की चिंता को बोर्डिंग गेट पर ही सुलझाया जाता है. संपर्क करने पर इंडिगो ने एक बयान में यात्री को विमान चढ़ने से रोके जाने की पुष्टि की है. कंपनी ने कहा कि यात्री को बोर्डिंग गेट पर पहुंचने में देरी हो गई थी, इसलिए उसे मना कर दिया गया. लेकिन कर्मचारी की ‘अनजाने में गलती’ के चलते उसे विमान तक ले जाने वाली बस में बैठाकर विमान तक भेज दिया गया. कंपनी का कहना है इस यात्री को बाद में अन्य उड़ान में जगह दी गई.

VIDEO: इंडिगो एयरलाइंस ने घटना पर माफ़ी मांगी (इनपुट भाषा से)

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IndiGo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com