विज्ञापन
This Article is From Jul 18, 2019

कुलभूषण जाधव को लेकर ICJ के फैसले के बाद अब भारत ने की पाकिस्तान से यह अपील, कहा- तत्काल प्रभाव से करें...

विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान से कहा कि वह जाधव को तत्काल राजनयिक पहुंच मुहैया कराने जैसे आईसीजे के निर्देश को लागू करें.

कुलभूषण जाधव को लेकर ICJ के फैसले के बाद अब भारत ने की पाकिस्तान से यह अपील, कहा- तत्काल प्रभाव से करें...
कुलभूषण जाधव को लेकर भारत ने की पाकिस्तान से अपील
नई दिल्ली:

भारत ने कुलभूषण जाधव मामले में अंतरराष्ट्रीय न्याय अदालत(ICJ) के फैसले का बुधवार को स्वागत किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं देश के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने इसे  सच्चाई एवं न्याय की जीत करार दिया. विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह ऐतिहासिक निर्णय इस मामले में भारत के रुख को पूरी तरह मान्य ठहराता है. विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान से कहा कि वह जाधव को तत्काल राजनयिक पहुंच मुहैया कराने जैसे आईसीजे के निर्देश को लागू करें. बता दें कि बुधवार को आईसीजे ने अपनी सुनवाई में पाकिस्तान को भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को सुनाई गई मौत की सजा की समीक्षा करने और उन्हें राजनयिक पहुंच प्रदान करने के लिए कहा है.

कुलभूषण जाधव पर भारत के पक्ष में आया इंटरनेशनल कोर्ट का फ़ैसला

आईसीजे के इस फैसले को भारत की बड़ी जीत के तौर पर देखा जा रहा है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत कुलभूषण जाधव की जल्द रिहाई और वतन वापसी के लिए जोर-शोर से काम करना जारी रखेगा. वहीं, विपक्षी दल कांग्रेस ने भी फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि न्याय की जीत हुई है, लेकिन उसने साथ ही कहा कि जाधव की सुरक्षा का मामला अब भी चिंता का विषय है. उधर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि सच्चाई और न्याय की जीत हुई है. पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि हम आईसीजे के आज के फैसले का स्वागत करते हैं. सच्चाई और न्याय की जीत हुई है. आईसीजे को तथ्यों के गहन अध्ययन पर आधारित फैसले के लिए बधाई.

कुलभूषण जाधव मामला: पीएम मोदी ने कहा न्याय की जीत हुई, राहुल गांधी ने कही यह बात

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने भी फैसले का स्वागत किया. उनके सचिवालय ने ट्वीट किया कि मैं कुलभूषण जाधव को न्याय दिलाने के लिए सरकार के अथक प्रयासों की सराहना करता हूं और उम्मीद करता हूं कि इस फैसले से उनके परिवार वालों को सांत्वना मिलेगी. गृह मंत्री और भाजपा प्रमुख अमित शाह ने ट्वीट करके आईसीजे के फैसले को सच्चाई की जीत बताया.

कुलभूषण जाधव मामला: चीन की जज भी आईं भारत के पक्ष में

उन्होंने कहा कि यह फैसला सच्चाई की जीत है और मानव सम्मान की रक्षा करता है. यह मोदी सरकार के राजनयिक प्रयासों और सभी भारतीयों की सुरक्षा को लेकर उनकी प्रतिबद्धता का एक अन्य उदाहरण है. मैं इस मामले में हरीश साल्वे जी के विलक्षण प्रयासों के लिए उन्हें बधाई देता हूं. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि उन्होंने जाधव के परिवार से बात की और उनके साहस की सराहना की. उन्होंने ट्वीट किया सत्यमेव जयते. वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे भारत के लिए एक बड़ी जीत करार दिया.  (इनपुट भाषा से) 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ICJ, ICJ Hearing Kulbhushan Jadhav, India And Pakistan Relations, PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com