विज्ञापन
This Article is From Apr 17, 2018

वरिष्ठ अधिकारियों के घरों में काम करते मिले रेलवे ट्रैकमैन, नपे कई अधिकारी

उत्तर रेलवे ने ट्रैकमैनों को अपने घरों में घरेलू नौकरों के रूप में रखने के आरोपों के बाद कुछ अधिकारियों को निलंबित कर दिया.

वरिष्ठ अधिकारियों के घरों में काम करते मिले रेलवे ट्रैकमैन, नपे कई अधिकारी
प्रतीकात्मक फोटो
  • अधिकारियों के घरों में काम करते मिले रेलवे ट्रैकमैन
  • कई अधिकारियों को निलंबित किया गया
  • अश्विनी लोहानी ने कहा कि कर्मचारियों की सेवा का दुरूपयोग ना हो
नई दिल्ली: उत्तर रेलवे ने ट्रैकमैनों को अपने घरों में घरेलू नौकरों के रूप में रखने के आरोपों के बाद कुछ अधिकारियों को निलंबित कर दिया. रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये रेलवे बोर्ड के चैयरमैन अश्विनी लोहानी ने बताया कि रेलवे यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है कि उसकी मशीनरी का दुरुपयोग नहीं हो. 

यह भी पढ़ें: लापरवाही : बिना इंजन 2 किलोमीटर तक दौड़े कोयले से लदी मालगाड़ी के 6 डिब्बे

भोपाल में रेलवे के एक पुरस्कार समारोह में अधिकारियों और मीडियाकर्मियों के साथ बातचीत में लोहानी ने कहा, ‘‘ अपने प्रयासों में हम यह देखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं कि हमारी सरकारी मशीनरी या हमारी कर्मचारियों की सेवा का दुरूपयोग ना हो. ’’ 

VIDEO: दिल्ली में मंत्री को छूट क्यों? छात्रों का रेल रोको आंदोलन
एक टेलीविजन चैनल पर प्रसारित खबर पर संज्ञान लेते हुये उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विश्वेश चौबे ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल निलंबित करने का निर्देश दिया था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Trackman, Official Suspended
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com