मुंबई का रहने वाला युवक हमीद अंसारी पाकिस्तान में लापता हो गया है। उसके मेल और सोशल अकाउंट से पता चल रहा है कि वह अपनी एक दोस्त की मदद करने के लिए अफगानिस्तान से पाकिस्तान गया था।
                                            
                                            क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
 हमें बताएं।
                                        
                                                                                मुंबई: 
                                        मुंबई का रहने वाला युवक हमीद अंसारी पाकिस्तान में लापता हो गया है। उसके मेल और सोशल अकाउंट से पता चल रहा है कि वह अपनी एक दोस्त की मदद करने के लिए अफगानिस्तान से पाकिस्तान गया था, लेकिन उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। हमीद के घरवालों ने भारत और पाकिस्तान दोनो देशों के हुक्मरानों से गुहार लगाई है, लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।
हमीद के परिवारवालों का कहना है कि सोशल साइट पर उसके कुछ पाकिस्तानी दोस्त बने थे और उन्होंने ही उससे मदद मांगी थी।
हमीद के माता−पिता के मुताबिक, उनका बेटा एविएशन में नसीब आजमाने के लिए अफगानिस्तान गया था। जहां सोशल साइट पर कुछ पाकिस्तानी उसके दोस्त बने। उन्हीं में से एक लड़की ने हमीद से मदद मांगी। बाकियों ने उसे सीमा पारकर पाकिस्ताने जाने के लिए उकसाया, लेकिन अब सब खामोश हो गए हैं। माता-पिता बेटे के लिए बहुत परेशान हैं।
                                                                        
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं