विज्ञापन
This Article is From Sep 27, 2021

भारत में पिछले 24 घंटे में 26,041 नए COVID-19 केस, कल के मुकाबले 8 प्रतिशत कम

पिछले 24 घंटे में कोरोना से 29,621 लोग ठीक हुए, जिसके बाद कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 3,29,31,972 हो गई है. वीकली पोजिटिविटी रेट 1.94% है जो कि पिछले 94 दिनों से 3 प्रतिशत से नीचे है.

भारत में पिछले 24 घंटे में 26,041 नए COVID-19 केस, कल के मुकाबले 8 प्रतिशत कम
देश में कोरोना के मामलों में गिरावट आ रही है...
नई दिल्ली:

देश में कोरोना (Corona News) के मामलों में कमी आ रही है. पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 26,041 नए केस सामने आए और 276 लोगों की मौत हुई . जिसके बाद भारत में सक्रिय मामलों की संख्या  2,99,620 हो गई है. भारत में सक्रिय मामलों की संख्या 191 दिनों में सबसे कम है. रिकवरी रेट 97.78% है. पिछले 24 घंटे में कोरोना से 29,621 लोग ठीक हुए, जिसके बाद कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 3,29,31,972 हो गई है. वीकली पोजिटिविटी रेट 1.94% है जो कि पिछले 94 दिनों से 3 प्रतिशत से नीचे है. डेली पोजिटिविटी रेट 2.24% है जो कि पिछले 28 दिनों से 3 प्रतिशत से नीचे है. पिछले 24 घंटे में कोरोना सेहै. वहीं अब तक कोरोना से कुल 447, 194 लोगों की मौत हो चुकी है.  पिछले 24 घंटे में 38,18,362 वैक्सीनेशन हुआ. अब तक कुल 86,01,59,011 टीकाकरण हो चुका है.

महाराष्ट्र : कोरोना वायरस के  3,206 नए मामले आए
महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस के 3,206 नए मरीज मिले, जबकि 36 संक्रमितों के दम तोड़ने की पुष्टि हुई. एक सरकारी बयान के मुताबिक, नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद महाराष्ट्र में कुल मामले बढ़कर अब 65,44,325 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 1,38,870 पहुंच गई है.  राज्य सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, दिन में 3292 मरीजों के संक्रमण से उबरने के बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 63,64,027 पहुंच गई है. राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की तादाद 37,860 है. महाराष्ट्र संक्रमण से मुक्त होने की दर 97.24 है जबकि मृत्यु दर 2.12 फीसदी है. 

दिल्ली में लगातार 9वें दिन कोरोना से एक भी मौत नहीं
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार 9वें दिन कोरोना वायरस महामारी से एक भी मौत नहीं हुई है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कोविड-19 के कुल 29 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर अब 14,38,714 हो गई है. पूरी दिल्ली में कोविड से अब तक कुल 25,085 लोगों की मौत हुई है. राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 0.05 फीसदी रिकॉर्ड की गई है. दिल्ली में फिलहाल सक्रिय मरीजों की संख्या 371 है.  इनमें से 118 मरीज होम आइसोलेशन में हैं. दिल्ली में सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 0.025 फीसदी दर्ज की गई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus, COVID-19 Deaths, Corona Cases In One Day
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com