विज्ञापन
This Article is From Mar 23, 2013

वर्ल्ड अर्थ आवर : दुनियाभर के ऑफिसों, इमारतों की बत्ती एक घंटे के लिए गुल

वर्ल्ड अर्थ आवर : दुनियाभर के ऑफिसों, इमारतों की बत्ती एक घंटे के लिए गुल
Quick Take
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
दुनियाभर में हज़ारों ऑफिसों और घरों में एक घंटे के लिए अंधेरा छा गया। यह लोगों ने खुद से किया जिसका मकसद पर्यावरण को बचाने का संदेश देना है। वर्ल्ड अर्थ आवर के मौके पर भारत में भी कई ऑफिस और अहम इमारतों में बत्ती एक घंटे के लिए बंद कर दी गई।
दिल्ली: दुनियाभर में हज़ारों ऑफिसों और घरों में एक घंटे के लिए अंधेरा छा गया। यह लोगों ने खुद से किया जिसका मकसद पर्यावरण को बचाने का संदेश देना है। वर्ल्ड अर्थ आवर के मौके पर भारत में भी कई ऑफिस और अहम इमारतों में बत्ती एक घंटे के लिए बंद कर दी गई।

साल 2007 में शुरू हुई इस मुहिम में तमाम संगठन शामिल हुए। यूएन ने इस मौके पर वातावरण में आ रहे बदलाव पर चिंता ज़ाहिर की और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए इस मुहिम का समर्थन भी किया। इस अभियान का हिस्सा 152 देशों के 7000 शहर बने।

पिछले साल भारत में दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद के साथ−साथ गुना, इटावा, मंडला जैसे छोटे−छोटे शहर भी इस कैम्पेन में शामिल हुए थे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अर्थ आवर, भारत लेंगा अर्थ आवर में हिस्सा, भारत, Earth Hour, India Participated In Earth Hour, India