विज्ञापन
This Article is From Jun 24, 2011

नाविकों की वापसी में पाक की भूमिका सराहनीय : भारत

भारत ने 'एमवी स्वेज' के बंधक बनाए गए भारतीय नाविकों की सुरक्षित वापसी के मामले में पाकिस्तान की भूमिका की प्रशंसा की है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
New Delhi: भारत ने एमवी स्वेज के बंधक बनाए गए भारतीय नाविकों की सुरक्षित वापसी के मामले में पाकिस्तान की भूमिका की प्रशंसा की है। सोमालियाई समुद्री लुटेरों ने इन्हें बंधक बना लिया था। विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने कहा, उनकी तकलीफ समाप्त होने पर हम राहत महसूस कर रहे हैं और वे लोग अपने परिवार के पास जल्द ही सुरक्षित लौट आएंगे। उन्होंने अपने बयान में कहा, पाकिस्तानी नौसेना द्वारा भारत और अन्य देशों के नाविकों की ठीक समय पर मदद के लिए आगे बढ़ने पर हम उनकी सराहना करते हैं। 6 भारतीयों सहित एमवी स्वेज के चालक दल के 22 सदस्यों को गुरुवार को कराची लाया गया। भारतीय नाविक शुक्रवार को दिल्ली पहुंच गए। कृष्णा ने कहा कि दुनिया भर में पांच सौ से ज्यादा अन्य नाविक भी समुद्री लुटेरों की कैद में हैं। उन्होंने विभिन्न देशों से इन नाविकों को मुक्त कराने के लिए समुद्री लुटेरों के खिलाफ समन्वित प्रयास करने पर जोर दिया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
एमवी स्वेज, बंधक, सोमालियाई लुटेरे, पाकिस्तान
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com