विज्ञापन
This Article is From Oct 30, 2020

भारत में पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए कोरोना के 48,648 नए मामले, 563 की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना (Coronavirus India Report) संक्रमितों की संख्या 80,88,851 हो गई है.

भारत में पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए कोरोना के 48,648 नए मामले, 563 की मौत
भारत में कोरोना के मामले करीब 81 लाख हो गए हैं. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

भारत समेत दुनियाभर के 180 से ज्यादा देशों में कोरोनावायरस (Coronavirus) का खौफ देखने को मिल रहा है. अभी तक 4.49 करोड़ से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 11.80 लाख से ज्यादा संक्रमितों की जिंदगी छीन चुका है. भारत (Coronavirus India Report) में भी हर रोज COVID-19 के मामले बढ़ रहे हैं. संक्रमितों की संख्या करीब 81 लाख हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 80,88,851 हो गई है. पिछले 24 घंटों में (गुरुवार सुबह 8 बजे से लेकर शुक्रवार सुबह 8 बजे तक) कोरोना के 48,648 नए मामले सामने आए हैं.

बीते 24 घंटों में 57,386 मरीज ठीक हुए हैं. इस दौरान 563 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. अब तक कुल 73,73,375 मरीज ठीक हो चुके हैं. 1,21,090 लोगों की जान गई है. कोरोना के मौजूदा मामलों की संख्या 6 लाख से नीचे है. यह संख्या 22 अगस्त के बाद पहली बार 7 लाख से नीचे आई थी. इस समय देश में 5,94,386 एक्टिव केस हैं. रिकवरी रेट की बात करें तो यह मामूली बढ़ोतरी के बाद 91.15 प्रतिशत पर पहुंच गया है. पॉजिटिविटी रेट 4.17 फीसदी है. डेथ रेट 1.49 प्रतिशत है. 29 अक्टूबर को 11,64,648 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए. अभी तक कुल 10,77,28,088 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.

कोरोना ने बच्चों को बनाया मानसिक रोगी, माता-पिता के स्ट्रेस से छोटे बच्चों में 'फोबिया डिजॉर्डर्स'

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो गुरुवार रात जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, यहां लगातार दूसरे दिन कोरोना के 5000 से ज्यादा नए मामले सामने आए और एक बार फिर नया रिकॉर्ड बन गया. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5739 नए मरीज सामने आए, जो अब तक सर्वाधिक हैं. इससे पहले बुधवार को 5673 केस सामने आए थे. अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 30 हजार के आंकड़े को पार करते हुए 30,952 हो गई है. दिल्ली में संक्रमितों की कुल संख्या अब 3,75,753 हो गई है. गुरुवार रात तक यहां 27 और मरीजों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 6423 हो गई. इस दौरान 4138 लोग ठीक भी हुए हैं, जिन्हें मिलाकर अब तक कुल 3,38,378 लोग कोरोना को हराने में कामयाब रहे हैं.

Coronavirus in Delhi: क्या दिल्ली में थर्ड वेव में है COVID-19? स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दिया यह जवाब

गौरतलब है कि कोरोना मामलों में भारत दूसरे स्थान पर है. पहले पर अमेरिका है. US में अब तक कोरोना के 89,44,632 मामले सामने आए हैं. वहां 51,61,649 एक्टिव केस हैं. अब तक 2,28,647 मरीजों की मौत हो चुकी है. इस फेहरिस्त में ब्राजील तीसरे नंबर पर है. वहां 54,94,376 मामले सामने आ चुके हैं और अब तक 1,58,969 संक्रमितों की मौत हुई है. भारत, अमेरिका और ब्राजील ही वो तीन देश हैं, जहां कोरोना के मामले 50 लाख का आंकड़ा पार कर चुके हैं. कोरोना की वैक्सीन को लेकर भी भारत में तेजी से काम चल रहा है. केंद्र सरकार ने इसके वितरण के लिए समितियां बनाई हैं, जो फिलहाल वितरण की रूपरेखा तैयार कर रही हैं.

VIDEO: महिला की मौत के 3 दिन बाद बताया, 'वो कोरोना पॉजिटिव थी'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus India Report, Covid 19, Coronavirus, Covid 19 India, COVID19
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com