UN में भारत ने पाकिस्तान पर साधा निशाना
संयुक्त राष्ट्र:
- संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में प्रथम सचिव एनम गंभीर ने कहा, अब तक पाकिस्तान के सभी पड़ोसी तथ्यों को तोड़-मरोड़ने, धूर्तता, बेइमानी तथा छल-कपट पर आधारित कहानियां तैयार करने की उसकी चालों से भलीभांति परिचित हैं और परेशान हैं.
- वैकल्पिक तथ्यों को तैयार करने के प्रयासों से वास्तविकता नहीं बदल जाती.
- पाकिस्तान अपने छोटे से इतिहास में आतंक का पर्याय बन चुका है. वह भूमि जिसे ‘पाक’ बनाना था वह अब वास्तव में ‘विशुद्ध आतंक की भूमि’ बन चुकी है.
- पाकिस्तान अब ‘टेररिस्तान’ है जहां वैश्विक आतंकवाद का फलता-फूलता उद्योग है, जो आतंक पैदा कर रहा है और उसका निर्यात कर रहा है.
- उसकी वर्तमान स्थिति का अंदाजा इसी तथ्य से लगाया जा सकता है कि लश्कर-ए-तैयबा जिसे संयुक्त राष्ट्र ने आतंकी संगठन घोषित किया है, उसका प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद अब राजनीतिक दल का नेता बनने की तैयारी कर रहा है. (इनपुट्स : भाषा)
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
India, Pakistan, UN, Terrorism