विज्ञापन
This Article is From Jan 03, 2019

बदायूं में मनोरोगियों को चैन से बांधने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मानसिक रोगियों को चेन से बांधना अमानवीय और जीने के अधिकार का उल्लंघन है

बदायूं में मनोरोगियों को चैन से बांधने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा
प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली:

यूपी के बदायूं जिले में मेंटल होम में मरीजों को चेन से बांधने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जाहिर की है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस तरह मानसिक रोगियों को चेन से बांधना अमानवीय और जीने के अधिकार का उल्लंघन है.

कोर्ट ने कहा कि मानसिक रोगियों के भी संवैधानिक अधिकार हैं और गरिमा है. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से इस पर जवाब मांगा है. SG तुषार मेहता ने कोर्ट के सामने माना कि इस तरह की घटनाएं हो रही हैं. तुषार ने जवाब के लिए दो दिनों का वक्त मांगा है. सुप्रीम कोर्ट सात जनवरी को सुनवाई करेगा.

सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए हैरानी जताई. वकील गौरव बंसल ने सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल कर कहा कि बदायूं में जिस तरह रोगियों को चेन से बांधा जाता है, वह मानवाधिकार का उल्लंघन है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mental Patients
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com