अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) में असम राइफल्स (Assam Rifles) की गश्ती टीम पर हमले की खबर मिल रही है. सरकारी सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली है. बताया जा रहा है कि इस संदिग्ध आतंकी हमले में एक जवान की मौत हो गई है. कितने जवान घायल हुए हैं, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है. सेना की ओर से चेकिंग अभियान चलाया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश के तीरप जिले में सैनलियम ट्राई-जंक्शन स्थित खोंसा लाजू रोड पर यह संदिग्ध आतंकी हमला हुआ है. यह इलाका भारत-म्यांमार बॉर्डर से ज्यादा दूर नहीं है. सूत्रों के हवाले से यह बताया जा रहा है कि हमले के बाद इलाके में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
अरुणाचल प्रदेश से लापता हुए 5 लोगों को कल भारत को सौंपेगा चीन : किरेन रिजिजू
बता दें कि शांति के एक लंबे दौर के बाद संदिग्ध उग्रवादियों ने इस महीने की शुरुआत में उत्तर-पूर्व भारत में एक बार फिर सुरक्षाबलों को निशाना बनाया था. म्यांमार से लगती सीमा पर स्थित चांगलांग जिले में असम राइफल्स के जवानों को ही निशाना बनाया गया था. 4 अक्टूबर की सुबह 9:40 बजे के करीब घात लगाकर किए गए हमले में एक जवान शहीद हो गया था, जबकि एक अन्य घायल हो गया था.
चीनी सेना की ओर से पांच लोगों का अपहरण करने की रिपोर्टों की जांच कर रही अरुणाचल पुलिस
यह घटना जिले के जयरामपुर पुलिस थाना क्षेत्र के टेंगमो गांव में हुई थी, जो कि राजधानी ईटानगर से करीब 300 किलोमीटर दूर है. यह इलाका मोनमाओ के हेटलोंग गांव के करीब है. चांगलांग जिले के पुलिस प्रमुख ने NDTV को बताया था कि हमले के बाद तलाशी अभियान चलाया गया था. पुलिस ने जिले में आतंकरोधी ऑपरेशन भी शुरू कर दिया है.
VIDEO: मसूद अज़हर, उसके भाई को बताया गया पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड : सूत्र
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं