विज्ञापन
This Article is From Jun 15, 2020

महाराष्ट्र में मानसून की दस्तक, मुंबई समेत कई इलाकों में हो सकती है तेज बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को मुंबई, पालघर, ठाणे, रायगढ़, सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी जिलों के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है. 

महाराष्ट्र में मानसून की दस्तक, मुंबई समेत कई इलाकों में हो सकती है तेज बारिश
मुंबई और आस-पास के इलाकों में हो सकती है तेज बारिश.
नई दिल्ली:

मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई (Mumbai) और आस-पास के इलाको में पिछले 24 घंटों से हो रही बारिश को देखते हुए दोपहर 1 बजे तक अधिकतम बारिश होने की संभावना जताई है. वहीं, ठाणे और पश्चिम मुंबई में मध्यम बारिश की उम्मीद है. आने वाले हफ्ते में पश्चिमी तट की तरफ बारिश होने की संभावना भी जताई गई है. 

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र (Maharashtra) में मानसून (Monsoon) दस्तक दे चुका है. इससे मुंबईवासियों को गर्मी से काफी राहत मिली है. रविवार से हो रही बारिश के कारण महाराष्ट्र में तापमान में गिरावट देखी गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को मुंबई, पालघर, ठाणे, रायगढ़, सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी जिलों के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है. 

गौरतलब है कि देश के अधिकतर पश्चिमी और मध्य इलाकों में मानसून दस्तक दे चुका है. हालांकि, इस हफ्ते मानसून की आगे बढ़ने की गति धीरे बताई जा रही है. मुंबई में मानसून आने के साथ ही तटीय क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra, Monsoon, Monsoon In Maharashtra, IMD
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com