बॉम्बे हाई कोर्ट ने अवैध राजनीतिक होर्डिंग्स मामले में राज्य सरकार को दिए सख्त निर्देश

बॉम्बे हाई कोर्ट ने अवैध राजनीतिक होर्डिंग्स मामले में राज्य सरकार को दिए सख्त निर्देश

प्रतीकात्मक तस्वीर

मुंबई:

अवैध राजनीतिक होर्डिंग्स मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने होर्डिंग्स उतारने में अड़चन डालने वाले राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ जल्द से जल्द कारवाही करने के आदेश दिए। कोर्ट ने राज्य सरकार को इस मामले में दखल देने को भी कहा।

अवैध राजनैतिक होर्डिंग्स उतारने वाले कर्मचारियों पर देवनार में हुए हमले में कोर्ट ने जल्द कारवाही के आदेश दिए। कोर्ट ने साफ़ किया कि हमलावर राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कोर्ट के आदेश की अवहेलना की है। शुक्रवार को कोर्ट ने राज्य सरकार को भी ऐसे मामलों में अपनी भूमिका निभाने को कहा।

कोर्ट ने शिव सेना द्वारा अवैध होर्डिंग की शिकायत दर्ज़ करने के लिए बनाये टोल फ्री नंबर का भी ज़िक्र किया। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि शिव सेना की ही तरह बाकी राजनीतिक पार्टियां भी अवैध राजनीतिक होर्डिंग्स की शिकायत दर्ज़ करने के लिए हेल्पलाइन बनाये।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इससे सम्बंधित सुझावों के लिए एफ्फीडेविट फ़ाइल करने के कोर्ट ने राजनीतिक पार्टियों को एक महीने का वक़्त दिया है। इससे पहले भी कोर्ट ने होर्डिंग्स उतारने वाले कर्मचारियों को पुलिस सुरक्षा देने के निर्देश दिए थे।