- बी चंद्रकला ने सोशल मीडिया के जरिए साधा निशाना
- यूपी खनन घोटाले में फंसी हैं आईएएस अधिकारी
- सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं बी चंद्रकला
उत्तर प्रदेश में खनन घोटाले में फंसी राज्य की आईएएस अधिकारी बी चंद्रकला सोशल मीडिया के जरिए अक्सर सुर्खियां बटोर लेती हैं. सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी विरोधियों को परेशान भी करती है. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं. इन दिनों सीबीआई के छापे के बाद तो सोशल मीडिया पर उनकी व्यंग्यात्मक कविताएं काफी चर्चाओं में रहती हैं. इसी कड़ी में बी चंद्रकला ने सोशल मीडिया पर एक नई कविता पोस्ट की है. इस बार उनका पोस्ट सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर आया है. जिसका सीधा इशारा भारतीय राजनीति की पार्टियों की तरफ है.
आईएएस बी चंद्रकला जब पहुंचीं ईडी के दफ्तर तो फिर क्या हुई पूछताछ?
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बी चंद्रकला ने लिखा कि आज मैं आप से एक व्यंग्यात्मक कहानी ' भारतीय राजनीति में एलियन इरा ' से उद्धरण साझा कर रही हूं. उन्होंने लिखा कि दोस्तों, भारतीय राजनीति ने फटे कुर्ते से लेकर लाखों के सूट तक के तमाम अच्छे दिन देख चुकी है , लेकिन भारतीय जवानी आज भी समस्याओं के दलदल में फंसी कराह रही है. राजनीति ने हमें ' 0=100 जानें ' का गणित भी सिखाया; कालेधन का सांप दिखाते-दिखाते , मदारी ने सौ जानें ले ली . राजनीति की कॉमेडी, असल में ट्रेजडी होती है.
हमीरपुर में डीएम रहते चंद्रकला पर सपा एमएलसी रमेश मिश्रा सहित कुल 10 लोगों के साथ मिलकर अवैध खनन का आरोप है. इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर जांच में जुटी सीबीआई ने 5 जनवरी को उनके अलावा अन्य आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की. एक जनवरी 2019 को उनके खिलाफ सीबीआई के डिप्टी एसपी केपी शर्मा ने खनन मामले में केस दर्ज किया है. इस मामले की जांच जारी है. बताया जा रहा है कि यूपी में अवैध खनन मामले में सूत्रों का कहना है कि 2012 से जुलाई 2013 तक यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी खनन मंत्री रहे हैं. ऐसे में उनकी भूमिका की भी जांच होगी और सीबीआई से पूछताछ भी संभव है.
IAS बी चंद्रकला नहीं फॉलो करतीं हैं सीएम योगी को, लिस्ट में अखिलेश यादव सहित सिर्फ ये 10 लोग शामिल
दरअसल, समाजवादी पार्टी की सरकार में अवैध खनन को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में कई याचिकाएं पहुंचीं थीं. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2016 में यूपी में अवैध खनन की जांच के आदेश दिए. यूपी के सात प्रमुख जिलों में अवैध खनन की शिकायत इलाहाबाद कोर्ट को मिली थी. उस दौरान फतेहपुर, देवरिया, शामली, कौशांबी, सहारनपुर, सिद्धार्थनगर, हमीरपुर में अवैध खनन का मामला सामने आया था. हमीरपुर मामले में दो जनवरी,2019 को सीबीआई के डिप्टी एसपी केके शर्मा ने केस दर्ज कराया. इसी केस में शनिवार को सीबीआई ने आईएएस बी चंद्रकला के लखनऊ स्थित फ्लैट सहित 14 स्थानों पर छापेमारी की. ये छापेमारी कानपुर, लखनऊ, हमीरपुर, जालौन, नोएडा में भी हुई. आईपीसी की धाराओं 379,384,420,511 120 B और भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत संबंधितों पर केस दर्ज हुआ है.. 2012 से 2016 के बीच में बालू की माइनिंग अवैध तरीके से की गई थी. शिकायतों के मुताबिक अधिकारी अवैध खनन कर रहे लोगों और अवैध बालू ले जा रहे वाहनों के ड्राईवरों से पैसे ऐंठते थे.
Video: महिला डीएम के साथ सेल्फी खींचा, जेल पहुंच गया लड़का
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं