Delhi Weekend Curfew :दिल्ली में कोरोना के रिकॉर्ड (Delhi Corona Record Cases)मामलों के बावजूद लोग महामारी को रोकने के नियमों को लेकर कितने संजीदा हैं, इसका अंदाजा रविवार को दरियागंज इलाके की एक घटना से लग गया. दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने रविवार शाम को यहां बिना मास्क लगाए कार से घूम रहे जब एक दंपति को रोका तो वे गलती मानने की बजाय पुलिस से ही भिड़ गए. दिल्ली पुलिस ने दंपति पर कोविड के नियमों का पालन न करने और वीकेंड लॉकडाउन के नियम तोड़ने के आरोप में केस दर्ज किया है.
इस पूरे वाकये का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महिला और उसका पति पुलिस कर्मियों से बदसलूकी करता नजर आ रहा है. पुलिस का कहना है कि दंपति के पास कर्फ्यू पास भी नहीं था. पुलिसकर्मियों ने जब उन्हें रोका तो कार का शीशा खोलकर महिला बोली, "मैं अपने पति को किस करूंगी, क्या तुम मुझे रोक लोगे?"
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कोरोना के इस दौर में ऐसे जाहिल लोग भी याद किये जाएंगे ,कार में बैठा एक कपल बिना कर्फ्यू पास के दरियागंज इलाके में घूम रहा था वो भी बिना मास्क के,पुलिस ने जब रोका तो बोला अपने दोस्त को किस करूंगी,पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया pic.twitter.com/Z9iCnmp4Hu
— Mukesh singh sengar मुकेश सिंह सेंगर (@mukeshmukeshs) April 18, 2021
इस पूरी घटना का वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया गया. उसका पति भी चीखते हुए बोला, तुमने मेरी कार कैसे रोकी, मैं कार में अपनी पत्नी के साथ हूं. दिल्ली पुलिस ने उन्हें मास्क न पहनने को लेकर टोका था, जिस पर पूरा बखेड़ा खड़ा हो गया. पुलिस अधिकारी के मुताबिक, एक कार में एक दंपति बिना मास्क लगाए वीकेंड कर्फ्यू में जा रहे थे.. जब पुलिस ने इनकी कार को रोका तो उन पर रौब झाड़ने लगे.इनके पास न तो कर्फ्यू पास था और न ही फेस पर मास्क. जब पुलिस ने कार को रोका तो इंस्पेक्टर और SI के साथ बदतमीजी करने लगे.
महिला ने पुलिसकर्मियों को अपशब्द भी कहे. पुलिस को कहां की कोई कोरोना नहीं है.बेवजह लोगों को परेशान किया जा रहा है. दोनों शख्स यहीं नहीं रुके. ये तो किसी पुलिस अधिकारी की धमकी देने लगी.धमकी दी कि कार को हाथ लगा और चालान काटकर दिखा. पुलिस ने थाने से महिला स्टाफ बुलाकर दोनों को थाने लेकर गई.फिर दोनों पर धारा 188 के तहत और 51 B DDMA के तहत केस दर्ज किया गया.दोनों की पहचान पंकज दत्ता और आभा यादव के तौर पर हुई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं