महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने राज्य में लॉकडाउन (Lockdown in Maharashtra) लगाने पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि, “मैं राज्य में लॉकडाउन नहीं लगाना चाहता हूं, लेकिन ‘मजबूरी' भी कुछ है.” मुख्यमंत्री ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि, ''लॉकडाउन लगाने की हमारी कोई इच्छा नहीं है. लेकिन मजबूरी, यह शब्द बड़ा विचित्र है. मैंने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को कहा कि मास्क पहनें और लॉकडाउन को ना कहें." उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान लोगों से लॉकडाउन की स्थिति से बचने के लिए मास्क पहनने के लिए अपील की. हालांकि, मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि वह स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.
महाराष्ट्र में सामने आए कोरोना वायरस संक्रमण के 8,293 नए मामले, 62 लोगों की मौत
बता दें कि, महाराष्ट्र में रविवार को भी कोविड-19 (COVID-19 in Maharashtra) के 8,000 से अधिक नए मामले आए, जबकि 62 मरीजों की मौत हो जाने से साथ अब तक राज्य में 52,154 लोग इस संक्रमण से अपनी जान गंवा चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग यह जानकारी दी. विभाग के अनुसार राज्य में संक्रमण के 8,293 नए मामले सामने आए . यह लगातार पांचवां दिन है जब राज्य में 8000 से अधिक नये मामले सामने आये. विभाग के मुताबिक दिन में 3,753 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गयी और अबतक 20,24,704 मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं. राज्य में अब उपचाराधीन रोगियों की संख्या 77,008 है. राज्य भर में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के लिए 1,62,84,612 नमूनों की जांच की गई है जिनमें 84,794 परीक्षण रविवार को किये गये. विभाग के अनुसार राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 93.95 फीसद और संक्रमण दर 2.42 फीसद है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Video: महाराष्ट्र में रोज सामने आ रहे कोरोना के 8 हजार मामले, पुणे-अमरावती ने बढ़ाई चिंता
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं