विज्ञापन
This Article is From Mar 31, 2017

वैष्णो देवी मंदिर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा के किराए में कटौती

वैष्णो देवी मंदिर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा के किराए में कटौती
माता वैष्णो देवी मंदिर बोर्ड ने हेलीकॉप्टर सेवा के किराए में कटौती करने का फैसला लिया है (फाइल फोटो)
जम्मू: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित वैष्णो देवी मंदिर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा के किराए को कम कर दिया गया है. मंदिर का संचालन करने वाले बोर्ड ने हेलीकॉप्टर के किराए को कम करने का फैसला किया है.

जानकारी के मुताबिक हेलीकॉप्टर से प्रति यात्री कटरा और सांझीछत के बीच का किराया 1077 रुपये ( कर सहित) होगा जबकि मौजूदा किराया प्रति यात्री के लिए 1170 रुपये है.

माता वैष्णो देवी मंदिर बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजीत कुमार साहू ने बताया कि मंदिर बोर्ड ने माता वैष्णो देवी के गुफा मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कटरा-सांझीछत-कटरा सेक्टर के लिए हेलीकॉप्टर किराए को एक अप्रैल से कम करने का फैसला लिया है. मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सेवा देने की कोशिश के हिस्से के तौर पर बोर्ड ने हेलीकॉप्टर किराए को कम करने सहित कई पहलें की हैं.

कटरा-सांजीछत और वापसी का हेलीकॉप्टर किराया पिछले तीन सालों में लगने वाले किराए से कम है. उन्होंने कहा कि दो सफल बोलीदाताओं ग्लोबल वेक्ट्रा हेलीकॉर्प लिमिटेड और हिमालयन हेली सर्विसज प्राइवेट लिमिटेड को अनुबंध दिया गया है. ये कंपनियां कटरा-सांझीछत-कटरा सेक्टर में हेलीकॉप्टर सेवा का संचालन करेंगी. ये संचालक पिछले तीन वर्षों से श्रद्धालुओं को हेलीकॉप्टर सेवा मुहैया करा रहे हैं.

(इनपुट भाषा से)

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shri Mata Vaishno Devi Shrine Board, Vaishno Devi Helicopter Services, Vaishno Devi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com