- तिरुवनंतपुरम में एक व्यक्ति की हुई मौत
- कई बांधों के दरवाजे खोल दिए गए हैं
- ज्यादातर नदियों में जलस्तर बढ़ गया है
केरल (Kerala) में सोमवार को भारी बारिश (Heavy Rain) जारी है और भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी और पड़ोस में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के बाद 10 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है. कोट्टयम, एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़, मालापुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. कुंडला, कल्लारकुट्टी, मलंकारा और पोनमुडी बांध के दरवाजे खोल दिए गए हैं जिससे पेरियार, मुतीरापुझा और मुवाट्टुपुझा नदियों में जलस्तर बढ़ गया है.
मथुरा में भारी बारिश के चलते कार सहित यमुना में बहे दरोगा, बचाए गए
-
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया, ''रविवार को तिरुवनंतपुरम में एक व्यक्ति की मौत हुई. भारी बारिश और तेज हवा की वजह से टूटे बिजली के तार की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई.'' प्राधिकरण ने बताया, ''हमें सोमवार सुबह में कासरगोड में भी एक व्यक्ति की मौत की खबर मिली है लेकिन अभी तक आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है.'' मौसम बुलेटिन में बताया गया है कि बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व और पड़ोस में निम्न दबाव का क्षेत्र बना है और यह अगले दो-तीन दिन में पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा. जिला अधिकारी ने बताया कि इडुक्की जलाशय में उसकी क्षमता का 80 फीसदी पानी है. पिछले 24 घंटे में राज्य में औसत 7 सेंटीमीटर बारिश हुई है.
कासरगोड जिले में कल हुई बारिश में कम से कम आठ घर क्षतिग्रस्त हो गए. एनआरडीएफ की तीन इकाइयां रविवार को केरल पहुंच गईं और इन्हें वायनाड, मालापुरम और त्रिशूर जिले में तैनात किया गया है. इडुक्की और कोझिकोड जिले में पहले ही दो टीमें तैनात हैं.
कर्नाटक के तटीय इलाकों में घरों में घुसा पानी
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं