विज्ञापन
This Article is From Nov 09, 2019

चक्रवाती तूफान ‘बुलबुल’ के कारण पश्चिम बंगाल में भारी बारिश, एक व्यक्ति की मौत

शनिवार तड़के से लगातार हो रही बारिश से कोलकाता और आसपास से उपनगरीय क्षेत्रों में सड़कों पर पानी भर गया

चक्रवाती तूफान ‘बुलबुल’ के कारण पश्चिम बंगाल में भारी बारिश, एक व्यक्ति की मौत
पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान बुलबुल गति पकड़ता जा रहा है.
कोलकाता:

चक्रवाती तूफान ‘बुलबुल' के कारण हुई भारी बारिश से पश्चिम बंगाल के तट पर पेड़ उखड़ गए जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और यातायात बाधित रहा. अधिकारियों ने यह सूचना दी. शनिवार तड़के से लगातार हो रही बारिश से कोलकाता और आसपास से उपनगरीय क्षेत्रों में सड़कों पर पानी भर गया है, नालियां उफन रही हैं और यातायात जाम हो गया है. अधिकारियों ने बताया कि पेड़ गिरने से शहर के एक क्लब में एक व्यक्ति की मौत हो गई. कोलकाता नगर निगम ने जलभराव से निजात पाने के लिए विशेष टीम तैनात की है जो उच्च क्षमता वाले पंपों से पानी की निकासी कर रहे हैं.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि वे खुद स्थिति की निगरानी कर रही हैं और बुलबुल तूफान से लड़ने के लिए प्रशासन हरसंभव इंतजाम कर रहा है.

चक्रवाती तूफान 'बुलबुल' के कल आधी रात के बाद विकराल रूप लेने की आशंका

मुख्यमंत्री ने नागरिकों से शांति कायम रखने और परेशान न होने का आग्रह किया है. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि स्कूल कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रखे गए और तटीय क्षेत्रों के 1.2 लाख लोगों को बचा लिया गया है.

चक्रवात 'बुलबुल' मचा सकता है तबाही,मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

राज्य सचिवालय में आपातकालीन संचालन केंद्र (ईओसी) नियंत्रण कक्ष खोले गए हैं. शुक्रवार से पश्चिम बंगाल-ओडिशा तट पर मछली पकड़ने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा है. पर्यटकों को भी समुद्र के निकट न जाने को कहा गया है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BULBUL CYCLONE, West Bengal, Kolkata
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com