विज्ञापन
This Article is From Jul 09, 2013

बारिश के कारण दिल्लीवासियों को मिली गर्मी से राहत

बारिश के कारण दिल्लीवासियों को मिली गर्मी से राहत
Quick Take
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों में हुई बारिश से तापमान में कमी आई है जिससे लोग गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं।
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों में हुई बारिश से तापमान में कमी आई है जिससे लोग गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 3.3 मिलीमीटर बारिश हुई है। वर्षा के कारण राजधानी के न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री कम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो वर्ष के इस अवधि के लिए सामान्य है।

सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 35.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शहर में आद्रता 65 से 92 प्रतिशत के बीच रही।

मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे, कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है या गरज के साथ छींटे भी पड़ सकते हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बारिश, Rain In Delhi, दिल्ली में बारिश, गर्मी से राहत