केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री केजे अल्फोन्स ने आगरा में हमले में घायल हुए स्विस पर्यटक युगल से दिल्ली के अपोलो अस्पताल में मुलाकात की.
नई दिल्ली:
आगरा में हमले में घायल हुए दोनों पर्यटकों के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है. दोनों टूरिस्ट दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं. शनिवार को केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री केजे अल्फोन्स ने स्विस पर्यटक युगल क्वेन्टिन जेरिमी क्लार्क और मैरी ड्रोस से मुलाकात की.
पर्यटन राज्य मंत्री अल्फोन्स अपोलो अस्पताल में घायल स्विस पर्यटक युगल क्वेन्टिन जेरिमी क्लार्क और मैरी ड्रोम से मिलने गए. मंत्री ने घायल पर्यटकों के उपचार के बारे में अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों से विचार-विमर्श भी किया.
VIDEO : पर्यटकों को पीटा
दोनों पर्यटकों के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है. वे अस्पताल द्वारा किए जा रहे उपचार से संतुष्ट हैं.
(इनपुट आईएएनएस से)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Swiss Tourists