- कुमारस्वामी ने आतंकवादी हमले को लेकर उठाए सवाल
- बोले- यह अब क्यों हो रहे हैं, एच डी देवगौड़ा के समय क्यों नहीं हुए?
- उन्होंने कहा कि इस पर सोचने की जरुरत है
कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने पूछा कि आतंकवादी हमले अब क्यों हो रहे हैं, जबकि ये हमले तब नहीं हुए जब उनके पिता एच डी देवगौड़ा प्रधानमंत्री थे. उन्होंने मैसुरू में शुक्रवार देर रात को एक जनसभा में कहा, "जब देवेगौड़ा प्रधानमंत्री थे तब आतंकवादियों द्वारा विस्फोट करने या किसी की हत्या करने की घटनाएं क्यों नहीं हुई? ये अब क्यों हो रहे हैं? आपको इस पर सोचने की जरुरत है." मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने कहा, "प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) को कश्मीर जाने के लिए कई चरणों की सुरक्षा की जरुरत पड़ती है लेकिन अगर कोई प्रधानमंत्री रहा जो खुली जीप में जम्मू कश्मीर में भारत-पाक सीमा पर गया तो वह माननीय देवगौड़ा थे. आपको यह बात नहीं भूलनी चाहिए."
एचडी कुमारस्वामी का PM नरेंद्र मोदी पर पलटवार - क्या BJP का नीतीश कुमार से गठबंधन पवित्र है?
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष पर एच डी कुमारस्वामी ने कहा कि उन्हें नहीं मालूम कि यह कहां तक जाएगा. इससे पहले पुलवामा जिले में सीआरपीएफ कर्मियों पर हुए आतंकवादी हमले को 'नृशंस' करार देते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने इस घटना में शहीद हुए मांड्या के एच गुरु के परिजनों को शुक्रवार को सांत्वना दी थी. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मुआवजे की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया था. साथ ही उनसे गुरु की पत्नी की शैक्षणिक योग्यता की पुष्टि करने को कहा ताकि उन्हें सरकार में नौकरी दी जा सके. कुमारस्वामी ने ट्वीट किया था, "मैंने सीआरपीएफ के जवान एच गुरु के परिवार से बातचीत की और उन्हें सांत्वना दी यह भीषण दुखदायी है. हम उनके साथ हैं. मैंने अधिकारियों को मुआवजे की प्रक्रिया तेज करने को कहा है."
कर्नाटकः ऑडियो क्लिप से मचा घमासान, बीजेपी विधायक के घर पर हमला
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए नरसंहार को एच डी कुमारस्वामी ने बिना विचारे किया गया कायरतापूर्ण कृत्य करार दिया था. उन्होंने कहा था कि वह सीआरपीएफ के बहादुर जवानों की जान जाने के कारण बुरी तरह परेशान एवं दुखी हैं. उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा था, "सरकार को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए तथा हमारी भूमि से आतंकवाद की समस्या के खात्मे के लिए कदम उठाये जाने चाहिए."
VIDEO: कांग्रेस विधायकों से नाराज कुमारस्वामी ने दी इस्तीफे की धमकी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं