विज्ञापन
This Article is From Sep 23, 2018

क्या राहुल ने पाकिस्तान के साथ मिलकर पीएम मोदी के खिलाफ ‘महागठबंधन’ बनाया है : अमित शाह

पाकिस्तान कहता है कि ‘मोदी हटाओ.’ अब पाकिस्तान भी प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ राहुल गांधी के आधारहीन आरोपों का समर्थन करता है. क्या कांग्रेस प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय महागठबंधन बना रही है?’’

क्या राहुल ने पाकिस्तान के साथ मिलकर पीएम मोदी के खिलाफ ‘महागठबंधन’ बनाया है : अमित शाह
बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह (फाइल फोटो)
नई दिल्‍ली: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आश्चर्य जताया कि क्या उन्होंने पाकिस्तान के साथ ‘महागठबंधन’ बना लिया है क्योंकि दोनों ‘मोदी हटाओ’ कह रहे हैं. शाह ने पाकिस्तान के मंत्री फवाद हुसैन के ट्वीट का प्रयोग कर राहुल पर निशाना साधा. हुसैन ने राफेल सौदे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर राफेल सौदे को लेकर राहुल के ट्वीट को टैग किया जिसमें ‘पाकिस्तान के खिलाफ भाजपा नीत अभियान’ की व्याख्या की गई. शाह ने ट्वीट किया, ‘‘राहुल गांधी कहते हैं कि ‘मोदी हटाओ.’

पाकिस्तान कहता है कि ‘मोदी हटाओ.’ अब पाकिस्तान भी प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ राहुल गांधी के आधारहीन आरोपों का समर्थन करता है. क्या कांग्रेस प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय महागठबंधन बना रही है?’’
 
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष ने हैशटैग #नापाककांग्रेस का इस्तेमाल किया. राफेल लड़ाकू विमान में कथित भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच तीखा शब्दयुद्ध जारी है.

VIDEO: मिशन 2019: बीजेपी, कांग्रेस में राष्ट्रवाद की जंग

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amit Shah, Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com