विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2021

Haridwar Kumbh 2021: हरिद्वार कुंभ जाने की कर रहे हैं तैयारी तो इन बातों का रखें ख्याल

Haridwar Kumbh 2021 News: हरिद्वार कुंभ मेले को लेकर केंद्र सरकार के बाद अब उत्तराखंड सरकार (Uttarakhand Government 2021) ने भी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) जारी किए हैं.

Haridwar Kumbh 2021: हरिद्वार कुंभ जाने की कर रहे हैं तैयारी तो इन बातों का रखें ख्याल
Haridwar Kumbh 2021:भजन भंडारे पर लगी रोक, बिना स्याही के नहीं मिलेगा आश्रम या होटल
नई दिल्ली:
  1. सभी आश्रम/धर्मशाला/होटल/अतिथि गृह मे ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति के हरिद्वार आने की तारीख से 72 घंटे पहले तक की नेगेटिव Covid RT-PCR लेकर आना जरूरी होगा. 
  2. कुंभ मेला हरिद्वार में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति अथवा यात्री को महाकुंभ मेला, 2021 के वेब पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा, केवल रजिस्टर्ड लोगों को ही एंट्री मिलेगी. 
  3. आश्रम या धर्मशाला में केवल उसी व्यक्ति को प्रवेश मिलेगा जिसके पास एंट्री पास होगा और हथेली के ऊपरी भाग पर अमिट स्याही का चेक्ड मार्क होगा. 
  4. कुंभ मेले के दौरान संपूर्ण मेला क्षेत्र में किसी भी स्थान पर संगठित रूप से भजन गायन और भंडारे के आयोजन पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा. 
  5. कुंभ मेले के दौरान अनावश्यक भीड़ भाड़ से बचने और सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए अहम स्नान/पर्व स्नान/शाही स्नान के दिन केवल आवश्यक वस्तुओं की दुकानें ही खुलेंगी जैसे- भोजन, डेयरी, दवा, पूजन सामग्री और कंबल आदि की दुकानें ही खुलेगी. 
  6. किसी भी श्रद्धालु/ श्रद्धालुओं का जत्था को पवित्र स्नान के लिए अधिकतम 20 मिनट दिए जाएंगे. इसके बाद श्रद्धालुओं  की निकासी के लिए पर्याप्त मानव संसाधन की तैनाती की जाएगी ताकि अगला जत्था पवित्र स्नान कर सके. 
  7. स्नान घाट या घाट क्षेत्र में तैनात सभी कर्मी यथासंभव PPE किट से लैस होंगे और सभी सुरक्षा उपायों का पालन करेंगे. 
  8. रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालु रेलवे टिकट के साथ कुंभ मेला का पंजीकरण पत्र और कोविड की नेगेटिव RT-PCR रिपोर्ट दिखाएंगे तभी स्टेशन से निकलने की अनुमति होगी. 
  9. बस स्टैंड/स्टेशन/डिपो पर कुंभ मेला प्रवेश के लिए पंजीकरण पत्र और कोविड-19 की नेगेटिव RT-PCR रिपोर्ट दिखाने के बाद ही यात्रियों या श्रद्धालुओं को बस में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी. 
  10. इन सबके अलावा थर्मल स्क्रीनिंग, मास्क का हर समय अनिवार्य उपयोग, देह से दूरी के नियम का पालन करना होगा. 
     
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haridwar Kumbh 2021, Haridwar Kumbh, Kumbh In Haridwar, SOP For Kumbh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com