विज्ञापन
This Article is From Jan 25, 2011

यूपी में महिला ने चार बच्चों के साथ खुदकुशी की

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में सोमवार देर रात एक महिला ने घरेलू विवाद को लेकर अपने चार बच्चों के साथ बंद कमरे में आग लगाकर आत्महत्या कर ली।
Hardoi: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में सोमवार देर रात एक महिला ने घरेलू विवाद को लेकर अपने चार बच्चों के साथ बंद कमरे में आग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि जिले के हरियावां थाना के पुरेला गांव निवासी रामसतन पाल की पत्नी सुनीता पाल ने देर रात अपने चार बच्चों के साथ बंद कमरे में मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली, जिसके कारण सुनीता पाल (35), ज्योति (10), शिवम (8), सोनम (4) और निशा (3माह) की घटनास्थल पर ही जलकर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह घटना पारिवारिक विवाद के चलते हुई है। पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
खुदकुशी, हरदोई, यूपी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com