विज्ञापन
This Article is From Feb 23, 2018

हार्दिक पटेल ने कहा- मैं राहुल गांधी को पसंद करता हूं, मगर वह मेरे नेता नहीं हैं

हार्दिक पटेल ने कहा कि ‘मैं राहुल गांधी को व्यक्तिगत स्तर पर पसंद करता हूं लेकिन मैं उन्हें नेता नहीं मानता क्योंकि वह मेरे नेता नहीं हैं.’ 

Also Read in
हार्दिक पटेल ने कहा- मैं राहुल गांधी को पसंद करता हूं, मगर वह मेरे नेता नहीं हैं
हार्दिक पटेल (फाइल फोटो)
  • हार्दिक पटेल ने प्रियंका गांधी के राजनीति में आने की वकालत की.
  • हार्दिक ने कहा कि वह राहुल को पसंद करते हैं, मगर उनके नेता नहीं हैं.
  • उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रतिनिधियों की संख्या देखकर खुशी होती है.
मुंबई: गुजरात पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने शुक्रवार को कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को ‘अपना नेता’ नहीं मानते और उन्होंने प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में प्रवेश की वकालत की.

पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पीएएएस) के नेता ने घोषणा की कि योग्यता के अनुरूप 25 वर्ष का होने के बावजूद वह आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. पटेल ने यहां एक समारोह में कहा, ‘मैं राहुल गांधी को व्यक्तिगत स्तर पर पसंद करता हूं लेकिन मैं उन्हें नेता नहीं मानता क्योंकि वह मेरे नेता नहीं हैं.’ 

यह भी पढ़ें - राजद्रोह मामले में हार्दिक पटेल की याचिका खारिज, पाटीदार नेता पर आरोप तय होगा

गुजरात के पाटीदार समुदाय के आरक्षण के लिए आंदोलन कर रहे पटेल ने पिछले वर्ष दिसम्बर में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस के साथ मिलकर काम किया था. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने उनके आंदोलन का ‘पूरा समर्थन’ किया और गुजरात विधानसभा चुनावों में भाजपा की संख्या 60 होती न कि उसे 99 सीटें मिलतीं. 182 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को 77 सीटें मिली थीं.

यह भी पढ़ें- हार्दिक पटेल बोले, अगर 2019 में मोदी सत्ता में लौटे तो इसका नतीजा 'राष्ट्रपति शासन' होगा

पटेल ने कहा, ‘लेकिन गुजरात विधानसभा में कांग्रेस के प्रतिनिधियों की पूरी संख्या देखकर खुशी होती है. अब वे गुजरात के लोगों की आवाज पूरे विश्वास के साथ उठा रहे हैं.’ 

VIDEO: मध्य प्रदेश में हार्दिक पटेल का असर दिखेगा ?

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hardik Patel, Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com