- हंसराज हंस ने लोकसभा में सुनाई कविता
- हंस ने पीएम मोदी को कहा महबूब
- पंजाब, नशा और गरीबी के मुद्दे पर की बात
उत्तर पश्चिम दिल्ली से बीजेपी सांसद और मशहूर गायक हंसराज हंस (Hansraj Hans) ने सदन में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के सामने कविता सुनाई. उन्होंने कहा, 'जिंदगी दी है तो जीने का हुनर भी देना, पांव बख्से हैं तो तौफीके सफर भी देना. गुफ्तगूं तूने सिखाई है कि मैं गूंगा था, अब मैं बोलूंगा तो बातों में असर भी देना, मेरे उलझे हुए ख्बावों को तराजू दे दे, मेरे भगवन मुझे जज्बात पर काबू दे दे, मैं समुंदर भी किसी गैर के हाथों से ना लूं और एक कतरा भी समुंदर है अगर तू दे दे.' हंस ने कहा, 'मेरा जन्म पंजाब में हुआ लेकिन अब वहां किसी की नजर लग गई, वो धरती हम बचा नहीं सके, वो पानी हम बचा नहीं सके. जवानी हम ना बचा सके.'
#WATCH BJP MP from North West Delhi, Hans Raj Hans recited a poem in Lok Sabha, today. pic.twitter.com/8pLQ2C6J2J
— ANI (@ANI) July 3, 2019
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हंसराज हंस ने लोकसभा में पीएम मोदी (Narendra Modi) की तारीफ की. वह पहली बार सदन में बोल रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा, 'मैं अपने महबूब प्रधानमंत्री का शुक्रगुजार हूं.' इसके अलावा उन्होंने पंजाब, नशा और गरीबी के मुद्दे पर बात की. उन्होंने कुछ बातें गाकर कीं और कुछ सुनाकर कीं.
उत्तर-पश्चिम दिल्ली सीट : हंसराज हंस की नई तान- दिल मोदी-मोदी बोलता, कमल का फूल खिल जाए...
आखिर में जब सदन में 'भारत माता की जय' के नारे लगे तो स्पीकर ओम बिरला ने कहा, 'ये सदन है, अपनी बात कहें, नारेबाजी ठीक नहीं है.' वहीं हंसराज हंस के बोलने से पहले कई सांसदों ने उनका सूफी कार्यक्रम कराने की मांग की. इस पर स्पीकर ने कहा कि कार्यक्रम कराएंगे.
Video: लोकसभा की कार्यवाही रोकनी पड़ी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं