मक्का भगदड़ की फाइल तस्वीर
नई दिल्ली:
विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह को सऊदी अरब भेजा जा रहा है, जहां पिछले महीने हज के दौरान हुई भगदड़ में लापता भारतीय नागरिकों का पता लगाने के लिए वह अधिकारियों के साथ समन्वय करेंगे।
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने वीके सिंह को सोमवार रात रवाना होने को कहा। इसके पहले सऊदी सरकार ने भारत को सूचित किया था कि वह विभिन्न देशों से उनके मृत या गायब नागरिकों के संबंध में बात करेगा।
बाद में सुषमा ने ट्वीट किया, ‘‘हज भगदड़... विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह भारतीय नागरिकों की मदद के लिए आज सऊदी अरब जा रहे हैं। सुषमा ने रविवार को ट्वीट किया था कि भगदड़ में 58 भारतीय नागरिकों की मौत हुई है, जबकि 78 लोग अब भी लापता हैं। मंत्री ने कहा कि सरकार अपने लोगों का पता लगाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।
सऊदी अधिकारियों के अनुसार पवित्र शहर मक्का में सालाना हज के दौरान 24 सितंबर को हुई भगदड़ में 769 तीर्थयात्रियों की मौत हुई थी। विदेशी अधिकारियों और मीडिया ने मृतकों की संख्या 1,036 बताई है।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
मक्का भगदड़, हज भगदड़, वीके सिंह, सऊदी अरब, Mecca Stampede, Haj Stampede, VK Singh, Saudi Arabia