विज्ञापन

फिर दहला मध्य पूर्व, सऊदी के रक्षा मंत्रालय पर हमला, हूती विद्रोहियों का दावा

हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उसने सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय पर हमला कर दिया है. इस कथित हमले के बाद मध्य पूर्व में तनाव की लपटें एक बार फिर से पैर पसार रही हैं.

फिर दहला मध्य पूर्व, सऊदी के रक्षा मंत्रालय पर हमला, हूती विद्रोहियों का दावा
फाइल फोटो
NDTV

यमन के हूती विद्रोहियों ने मंगलवार को दावा किया कि उन्होंने सऊदी अरब की राजधानी रियाद में स्थित रक्षा मंत्रालय, नजरान हवाई अड्डे पर दो सैन्य परिवहन विमानों और खमीस मुशैत एयरबेस को निशाना बनाया है. हालांकि सऊदी अरब की ओर से इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

यह दावा ऐसे समय आया है जब यमन और सऊदी अरब के बीच संघर्ष एक बार फिर तेज होता दिखाई दे रहा है. सऊदी नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने कहा है कि उसने हूती विद्रोहियों की ओर से दागी गई बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन को रास्ते में ही मार गिराया. गठबंधन के प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल मलिकी के अनुसार, तीन बैलिस्टिक मिसाइलें सऊदी अरब के पूर्वी प्रांत की ओर दागी गई थीं, जबकि चार ड्रोन दक्षिणी क्षेत्रों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे थे. इन हमलों में किसी तरह के हताहत होने की सूचना नहीं है.

लगातार बढ़ रहे हैं हमले, तेल और हवाई ठिकाने भी निशाने पर

पिछले कुछ दिनों में हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के कई अहम ठिकानों पर हमले करने का दावा किया है. एक दिन पहले ही हूती समूह ने रियाद एयरपोर्ट और ईस्ट-वेस्ट ऑयल पाइपलाइन से जुड़े पंपिंग स्टेशनों को निशाना बनाने की बात कही थी. वहीं सऊदी गठबंधन का कहना है कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली कई मिसाइलों और ड्रोन को लगातार नष्ट कर रही है.

यह भी पढ़ें: मॉक संसद में ही मुश्किल, रामलीला मैदान में 10 लाख लोग कैसे जुटाएगा इंडिया गठबंधन?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Middle East, Saudi Arabia, Houthi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com