विज्ञापन
This Article is From Aug 27, 2017

पत्रकारों की कार लेकर भाग गए राम रहीम के समर्थक, कैमरा भी छीना

दुष्कर्म के मामले में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को दोषी ठहराए जाने के बाद पंचकूला में शुक्रवार को डेरा अनुयायियों ने मीडिया पर हमला किया था.

पत्रकारों की कार लेकर भाग गए राम रहीम के समर्थक, कैमरा भी छीना
डेरा सच्चा सौदा गुरमीत राम रहीम के समर्थक मीडियाकर्मियों पर हमले करने से बाज नहीं आ रहे हैं.
  • डेरा समर्थकों का नहीं थम रहा उपद्रव
  • उपद्रवी मीडियाकर्मियों की कार लेकर चले गए
  • हमले में मीडियाकर्मियों को हल्की चोटें भी आई हैं
चंडीगढ़: डेरा सच्चा सौदा (डीएसएस) के मुख्यालय के आसपास के क्षेत्र में रविवार को डेरा अनुयायियों ने एक राष्ट्रीय समाचार चैनल के मीडियाकर्मियों पर हमला कर दिया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई है. डेरा के पांच से छह अनुयायियों ने मीडियाकर्मियों का पीछा किया और डेरा मुख्यालय के पास उन्हें रोककर प्रताड़ित किया. हमलावरों ने मीडियाकर्मियों का कैमरा छीनने की कोशिश की और उसे नष्ट कर दिया. इस हमले में मीडियाकर्मियों को हल्की चोटें भी आई हैं लेकिन सुरक्षाबलों ने उन्हें बचा लिया.

ये भी पढ़ें: इन 5 वकीलों ने राम रहीम को पहुंचाया काल कोठरी, फ्री में लड़ा पूरा केस

हालांकि, उपद्रवी मीडियाकर्मियों की कार लेकर चले गए. इस कार में उपकरण भी थे, जिन्हें बाद में पुलिस ने बरामद कर लिया.

ये भी पढ़ें: यही है वह 'गुमनाम' चिट्ठी, जिससे उजागर हुई गुरमीत राम रहीम के अत्याचार की दास्तां

दुष्कर्म के मामले में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को दोषी ठहराए जाने के बाद पंचकूला में शुक्रवार को डेरा अनुयायियों ने मीडिया पर हमला किया था. उपद्रवियों ने मीडिया के आउटडोर ब्रॉडकास्टिंग (ओबी) वाहनों में आग लगा दी थी.

ये भी पढ़ें: डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम मामले को अंजाम तक पहुंचाने वाला ये हैं असली हीरो

डेरा मुख्यालय के आसपास के क्षेत्र में रविवार को भी तनाव रहा. मुख्यालय के पास सुरक्षाबल तैनात हैं.

VIDEO: डेरा समर्थकों के उत्पात के 24 घंटे बाद भी अस्पतालों में आ रहे शव


सीबीआई के विशेष न्यायायधीश जगदीप सिंह 25 अगस्त को डेरा प्रमुख के लिए सजा का ऐलान करेंगे. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurmeet Ram Rahim
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com