विज्ञापन
This Article is From Feb 08, 2018

गुड़गांव: जेल में कैदियों के दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, तीन वार्डन समेत 6 लोग घायल

गुड़गांव के भोंडसी जेल के भीतर कैदियों के दो समूहों के बीच हुए झगड़े में तीन वार्डन समेत छह लोग घायल हो गए.

गुड़गांव: जेल में कैदियों के दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, तीन वार्डन समेत 6 लोग घायल
प्रतीकात्मक इमेज
  • जेल में कैदियों के दो गुटों में जमकर हुई मारपीट
  • तीन वार्डन समेत 6 लोग घायल
  • गुड़गांव के भोंडसी जेल की है घटना
गुड़गांव: गुड़गांव के भोंडसी जेल के भीतर कैदियों के दो समूहों के बीच हुए झगड़े में तीन वार्डन समेत छह लोग घायल हो गए. कारा अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह तकरीबन आठ बजे हुई जब दो गैंगस्टरों अशोक बवाना और राजेश गुज्जर के बीच फेज-1 में कैंटीन के बाहर लड़ाई हुई. भोंडसी कारागार के अधीक्षक जय किशन छिल्लर ने बताया कि शीघ्र ही दोनों के साथी आ गए और जबर्दस्त झगड़ा शुरू हो गया. 

यह भी पढ़ें: नकली करेंसी मामले में IM आतंकवादी हारून नाइक को छह साल की जेल

उन्होंने बताया, ‘‘दोनों समूहों के तकरीबन तीन दर्जन कैदियों ने पेड़ की शाखाओं से एक-दूसरे पर हमला बोल दिया.’’ छिल्लर ने बताया कि झगड़ा रोकने का प्रयास कर रहे तीन वार्डन--सुरेंद्र, सोमनाथ और जयभगवान के साथ बदसलूकी की गई. 

VIDEO: जबलपुर में पुलिस की दादागीरी!
उन्होंने बताया, ‘‘वार्डन को अंदरूनी चोट आई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तीन कैदी-रोहित, राजेश और एक अन्य भी घायल हुए हैं.’’
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurgaon, Prisoners
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com