Gujarat Schools Opens : गुजरात देश के उन चुनिंदा राज्यों में है, जहां कोरोना काल में स्कूल-कॉलेज दोबारा खोलने का फैसला किया है. गुजरात सरकार ने 15 जुलाई से 12वीं कक्षा के अलावा कॉलेजों और तकनीकी संस्थानों में पढ़ाई शुरू करने का फैसला लिया है. इन सभी जगहों पर 50 फीसदी क्षमता के साथ क्लास शुरू करने की अनुमति दे दी गई है.गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने सरकार की कोर कमेटी की बैठक में कोरोना महामारी के हालात की समीक्षा करने के बाद यह निर्णय लिया.गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 56 नये मामले सामने आए हैं.
नए आदेश में कहा गया है कि छात्रों के लिए कक्षाओं में उपस्थिति होना अनिवार्य नहीं होगा. लेकिन यदि छात्रों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के लिए कहा जाता है तो इसके लिए स्कूलों और कॉलेजों के अधिकारियों को माता-पिता की सहमति लेनी होगी.गुजरात के 8,333 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में कक्षा 12 में 6.82 लाख से अधिक छात्र पढ़ाई कर रहे हैं जबकि राज्य के 2,000 से अधिक कॉलेजों और तकनीकी संस्थानों में 11 लाख से अधिक स्नातक और डिप्लोमा छात्र हैं. गुजरात में कोरोना के केस में लगातार कमी के बाद ज्यादातर बंदिशें पहले ही हटा ली गई हैं. हालांकि लोगों ने कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करते हुए मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने को कहा गया है.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं