विज्ञापन
This Article is From Jul 14, 2017

गुजरात : सौराष्ट्र के मोरबी जिले में दो गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

गुजरात के सौराष्ट्र के मोरबी जिले में दो गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव बना हुआ है. हत्या के एक संदिग्ध के मामले को लेकर यह झड़प हुई, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया.

गुजरात : सौराष्ट्र के मोरबी जिले में दो गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
मोरबी जिले में तनाव
  • मोरबी-हलवद हाइवे पर जाम लगा दिया गया
  • इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है
  • भारी पुलिसबल की तैनाती की गई है
मोरबी: गुजरात के सौराष्ट्र के मोरबी जिले में दो गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव बना हुआ है. हत्या के एक संदिग्ध के मामले को लेकर यह झड़प हुई, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया. मोरबी-हलवद हाइवे पर जाम लगा दिया गया, हालांकि अब हाइवे को खाली करा लिया गया है. तनाव को देखते हुए इलाके में भारी पुलिसबल की तैनाती की गई है. साथ ही इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. (ये भी पढ़ें : गुजरात में हाल ही में कर्जमाफी को लेकर भी हुआ था प्रदर्शन)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- गृहराज्य मंत्री प्रदीप सिंह जडेजा ने लोगों से शांति रखने की अपील की है. राज्य सरकार ने तीन उपमहानिरीक्षकों (डीआईजी) को तत्काल घटनास्थल पर रवाना किया. इस बीच आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए.(युवक की पुलिस हिरासत में मौत के बाद भड़का पाटीदार आंदोलन, महेसाणा में तनाव)

क्या है मामला 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक-  ध्रांगध्रा के पूर्व नगरपालिका प्रमुख श्री झाला की 7 जुलाई को हत्या कर दी गई थी. उनकी हत्या में भरवाड समुदाय के लोगों का हाथ होने के संदेह में दोनों समुदायों में तनाव है. 10 जुलाई को इस हत्या के विरोध में सुरेन्द्रनगर बंद के दौरान कुछ स्थानों पर दोनों समुदायों के बीच पथराव और आगजनी की घटनाएं भी हुई थीं.
लेखक के बारे में
img
NDTV इंडिया
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat, Saurashtra, Morbi Clashes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com