विज्ञापन
This Article is From Aug 29, 2019

एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक के खिलाफ अभियान शुरू करेगी सरकार

सरकार स्वच्छ भारत अभियान के तहत एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक के खिलाफ देशव्यापी अभियान शुरू करेगी. इस अभियान की शुरूआत सितंबर के दूसरे सप्ताह की जाएगी.

Also Read in
एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक के खिलाफ अभियान शुरू करेगी सरकार
प्लास्टिक का ढेर (फाइल फोटो)
  • एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक के खिलाफ अभियान
  • सरकार स्वच्छ भारत के तहत शुरू किया देशव्यापी अभियान
  • अभियान तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा
नई दिल्ली:

सरकार स्वच्छ भारत अभियान के तहत एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक के खिलाफ देशव्यापी अभियान शुरू करेगी. इस अभियान की शुरूआत सितंबर के दूसरे सप्ताह की जाएगी. यह जानकारी सूत्रों ने बुधवार को दी. पेयजल एवं स्वच्छता सचिव परमेश्वरन अय्यर ने मंत्रिपरिषद की बैठक में इस बारे में विवरण साझा करते हुए अवगत कराया कि यह अभियान तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा. पहले चरण में देशभर में एक राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान आयोजित किया जाएगा.

'कौन बनेगा करोड़पति' में राजरानी को मिला अमिताभ बच्चन के साथ खेलने का मौका, जीते इतने रुपये

दूसरे चरण में विभिन्न सरकारी एजेंसियां एक बार उपयोग होने वाले प्लास्टिक की सामग्री को एकत्र करेंगी और अंतिम चरण में एकत्रित वस्तुओं को पुनर्चक्रित किया जाएगा. सूत्रों ने कहा कि सभी मंत्रालयों को अभियान में भाग लेने के लिए कहा गया है. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन में देशवासियों से एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने अपील की थी.

रानू मंडल के फेमस होने पर इस एक्ट्रेस ने की हिमेश रेशमिया की तारीफ, कहा- ऐसी किस्मत सबकी कहां...

मोदी ने रेडियो पर प्रसारित अपने मासिक संबोधन ‘मन की बात' में कहा कि जब देश राष्ट्रपिता की 150वीं जयंती मना रहा है, तब ऐसे में ‘‘ हम प्लास्टिक के खिलाफ एक नया जन-आंदोलन आरंभ करेंगे.'' उन्होंने पर्यावरण को बचाने के लिए प्लास्टिक कचरे के उचित संग्रह एवं भंडारण और निपटारे के प्रयासों का आह्वान किया. उन्होंने सुझाव दिया था कि दुकानदार उपभोक्ताओं को पर्यावरण के अनुकूल थैले मुहैया कराएं.

Video: पीएम मोदी ने लोगों से पॉलीथीन की जगह थैले का उपयोग करने की अपील की

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Government, Campaign Against Plastic, One Time Used Plastic
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com